{"_id":"69930e8b34b7d4447d01376c","slug":"viral-video-sap-aur-nevla-ki-ladai-k-video-snake-mongoose-fight-viral-on-internet-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: नेवले से जान बचाने के लिए कटीले तार पर चढ़ गया कोबरा, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हर कोई हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: नेवले से जान बचाने के लिए कटीले तार पर चढ़ गया कोबरा, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हर कोई हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। इसमें देखा जा सकता है कि नेवला से जान बचाने के लिए सांप कटीले तार पर चढ़ जाता है।
नेवले से जान बचाने के लिए कटीले तार पर चढ़ गया कोबरा, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हर कोई हैरान
- फोटो : Instagram
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: सांप और नेवले की दुश्मनी की कहानी हम सभी जानते हैं। सांप और नेवला दोनों एक दूसरे को देखते ही आगबबूला हो जाते हैं। सांप को देखते ही नेवला उसको मार देता है। हालांकि, कई बार यह दाव उलटा पड़ जाता है, लेकिन ज्यादातर बाद नेवले की ही जीत होती है। सांप को नेवला देखते ही उसे मारने के लिए दौड़ जाता है और उसी मारने के बाद ही उसका गुस्सा शांत होता है।
Trending Videos
सांप और नेवला की लड़ाई काफी खतरनाक होती है। अब एक ऐसा ही सांप और नेवले का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सांप जान बचान के लिए कंटीले तार चढ़ जाता है, लेकिन नेवला भी कहां मानने वाला है। यह पूरी लड़ाई कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे किया कोबरा का शिकार
सांप और नेवले की जंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोबरा जान बचाने के लिए तारों पर चढ़ जाता है, लेकिन पीछे-पीछे नेवला भी तार पर चढ़ जाता है। ऊपर तार पर कोबरा और नीचे तार पर नेवला मौजूद है।
View this post on Instagram
Viral Video: ट्रैफिक पुलिस ने बाइकर को रोककर बोला- हेलमेट खोलो, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
सांप अपनी जान बचाने के लिए झटपटाता है, लेकिन उसके पास कोई रास्ता नहीं दिखता है। बेबस सांप आखिरी समय में बचने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन नेवला शिकार छोड़ने के लिए मूड में नहीं है। नेवला सांप के करीब पहुंच जाता है और उसे मार देता है। सांप और कोबरा की लड़ाई का खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है।
Surya Grahan 2026: कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर? जानिए समय
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @animals_rescuer51 नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इसे देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि वीडियो बनाने से अच्छा होता कि सांप को बचा लेते।