{"_id":"6993058a1fee509f99058337","slug":"woman-biker-stopped-by-bengaluru-traffic-cop-but-then-something-happened-that-give-you-smile-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: ट्रैफिक पुलिस ने बाइकर को रोककर बोला- हेलमेट खोलो, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: ट्रैफिक पुलिस ने बाइकर को रोककर बोला- हेलमेट खोलो, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर बेंगलुरु का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाइक राइडर से पुलिस हेलमेट हटाने को कहती है। इसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया है।
ट्रैफिक पुलिस ने बाइकर को रोककर बोला- हेलमेट खोलो, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। अब बेंगलुरु शहर का वीडियो वायरल हो रहा है। हर किसी बेंगलुरु में रहने की चाहत होती है। हालांकि, वहां की ट्रैफिक की समस्या को लोग कोसते हैं। लेकिन ट्रैफिक में कई बार कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे पूरा दिन बन जाता है।
Trending Videos
बेंगलुरु में रहने वाली एक महिला जिनका नाम ऋतु है। उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उनकी एक ट्रैफिक पुलिसवाले के साथ बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब उनकी बातचीत के वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतु ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 31 दिसंबर को अपलोड किया था। इस वीडियो में वो धीमे-धीमे चलते ट्रैफिक का जिक्र करती हैं। वीडियो पर लिखे टेक्स्ट में वो बताती हैं कि ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा है।
View this post on Instagram
Viral Video: शादी में पहुंचे दूल्हे के दोस्तों ने स्टेज पर बनाया ऐसा माहौल, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल
वीडियो में ऋतु ने जैसे हेलमेट का शीशा हटाया, पुलिस वाले कहते हैं कि अरे लेडीज हैं। बस यही वो क्षण था, जिसने ऋतु का दिल खुश कर दिया। ऋतु ने वीडियो के कैप्शन में बताया है कि ज्यादातर बार महिला राइडर को नियम तोड़ने के लिए रोका नहीं जाता है जो गलत है। कुछ खास प्रक्रियाएं महिला अधिकारी की मौजूदगी में की जा सकती हैं।
Surya Grahan 2026: कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर? जानिए समय
वीडियो पर महिला राइडर ने प्रतिक्रिया दिए हैं। एक शख्स ने लिखा है कि मुझे ये अच्छा लगता है। जबकि पुरुषों ने मस्ती भरे अंदाज में लिखा है कि लड़कों के साथ ये लोग अलग होते हैं।