सब्सक्राइब करें

Barack Obama Aliens: क्या है एरिया 51 का सीक्रेट और एलियन का रहस्य? बराक ओबामा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Feb 2026 03:17 PM IST
सार

Barack Obama Aliens: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एलियंस पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि एलियंस सच में हैं, लेकिन उन्होंने नहीं देखा है। उन्होंने अमेरिका की सीक्रेट जगह एरिया 51 को लेकर भी बयान दिया है। 

विज्ञापन
Barack Obama says aliens are real but rules out Area 51 conspiracy barack obama aliens statement
बराक ओबामा ने एलियंस पर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Adobe Stock

Barack Obama Aliens: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एलियंस और एरिया को लेकर बड़ी बात कही है। उनसे एक पॉडकास्ट में सवाल किया गया कि क्या एलियंस सच में हैं? ओबामा ने कहा कि एलियंस सच में हैं, लेकिन मैंने नहीं देखा है और वो एरिया 51 में छिपे नहीं हैं। अब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है। लोगों का कहना है कि ओबामा ने एलियंस के अस्तित्व की पुष्टि कर दी।



क्या है ओबामा का बयान? 

यह पॉडकास्ट 14 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ है। इसमें ओबामा से सवाल पूछा गया कि क्या एलियंस रियल हैं? ओबामा ने जवाब दिया वे रियल हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा है और वे एरिया 51 या कहीं छिपे नहीं हैं। वहां कोई अंडरग्राउंड जगह नहीं है। जब तक कि कोई बहुत बड़ी साजिश न हो और उन्होंने इसे अमेरिका के राष्ट्रपति से छिपाया हो।

Trending Videos
Barack Obama says aliens are real but rules out Area 51 conspiracy barack obama aliens statement
बराक ओबामा ने एलियंस पर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Adobe Stock


ओबामा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राष्ट्रपति रहते उन्हें कोई गुप्त एलियन बेस या क्रैश्ड यूएफओ के बारे में जानकारी नहीं मिली। वे एलियंस के अस्तित्व को संभव मानते हैं, क्योंकि ब्रह्मांड बहुत बड़ा है, लेकिन कोई ठोस सबूत या कवर-अप नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Barack Obama says aliens are real but rules out Area 51 conspiracy barack obama aliens statement
बराक ओबामा ने एलियंस पर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Adobe Stock

क्या है एरिया 51?

एरिया 51 को लेकर कई तरह थ्योरी की चर्चा होती है। यह जगह अमेरिका के नेवादा में स्थित है। इसे दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह माना जाता है। कई लोगों ने दावा किया है कि अमेरिका ने यहां पर एलियंस को बंधक बनाकर रखा हुआ है और उन पर शोध करता है। यह दावा करने वाले लोगों में कई अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हैं। एरिया-51 का नाम दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में शुमार किया जाता है। एरिया-51 विषय पर कई लोकप्रिय डॉक्यूमेंट्री और फिल्में बन चुकी हैं। 

Saanp Ka Video: अपनी ही पूंछ को खाने लगा जहरीला सांप, वायरल वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Barack Obama says aliens are real but rules out Area 51 conspiracy barack obama aliens statement
बराक ओबामा ने एलियंस पर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Adobe Stock

एरिया 51 बेहद ही सीक्रेट अमेरिका का एयर फोर्स बेस है, जो लंबे समय से अटकलों और साजिश की थ्योरी को जन्म देता रहा है। इससे लोग आशंका जताते हैं कि अमेरिकी सरकार एलियन टेक्नोलॉजी या बचे हुए हिस्सों को छिपा रही है।

Solar Eclipse 2026: कब लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर
 

विज्ञापन
Barack Obama says aliens are real but rules out Area 51 conspiracy barack obama aliens statement
बराक ओबामा ने एलियंस पर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Adobe Stock

एरिया-51 संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन्य अड्डे का उपनाम है। यह क्षेत्र काफी वीरान और रहस्यमयी है। इस गुप्त स्थान पर अमेरिकी सेना के लोग ही दिखाई देते हैं। माना जाता है कि इस सीक्रेट बेस पर अमेरिकी सरकार अपने कई गोपनीय मिशन को अंजाम देती है। विशेषज्ञों का कहाना है कि इस जगह पर अमेरिकी सरकार के ऐसे कई राज दफन हैं, अगर उनसे पर्दा उठ जाए तो दुनिया में तहलका मच सकता है।

Viral Video: शख्स ने बताया दुबई की लग्जरी लाइफस्टाइल के पीछे का सच, जानकर खूली रह जाएंगी आपकी आंखें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed