सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man makes lemonade by imitating animal sounds funny video goes viral on social media

Viral Video: जानवरों की हूबहू आवाज निकाल, नींबू पानी बनाते बंदे का टैलेंट देख उड़ जाएंगे आपके होश,

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 13 Mar 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक शख्स कई तरह के जानवरों की आवाज निकालते हुए नींबू पानी बनाता नजर आ रहा है। उसका ये अनोखा अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया। 

Man makes lemonade by imitating animal sounds funny video goes viral on social media
जानवरों की आवाज निकाल नींबू पानी बनाता शख्स - फोटो : @Patel Brand
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Man Makes Lemonade By Imitating Animal Sounds: दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। हाल ही में एक ऐसे ही टैलेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल खुश कर दिया है। वीडियो में एक शख्स कई तरह के जानवरों की आवाज निकालते हुए नींबू पानी बनाता नजर आ रहा है। उसका ये अनोखा अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया। 

Viral Video: स्कूल जाती दिव्यांग लड़की का वीडियो देख, सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने मांगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स अपने ठेले पर खड़ा होकर नींबू पानी बनाता नजर आ रहा है। खास बात उसका नींबू पानी नहीं बल्कि उसका अनोखा टैलेंट है। बता दें की शख्स कई तरह के जानवरों की हूबहू आवाज निकाल नींबू पानी बना रहा है। जानवरों की आवाज निकालना कोई आसान बात नहीं है। लेकिन ये शख्स जिस तरह से कई जानवरों की आवाजें निकाल रहा है। उसे देख वहां मौजूद हर बंदे के चेहरे पर हंसी साफ दिखाई दे रही है।



2 करोड़ 90 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
कई तरह के जानवरों की मजेदार आवाजें निकालते शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Patel Brand नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2 करोड़ 90 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं कई हजारों लोगों ने इस लाइक भी किया है।

Viral Video: हैंडल और पोल्स की मदद से स्टंट करता दिखा बच्चा, मुंबई मेट्रो ने वीडियो शेयर कर कही ये बात


Viral Video: नारियल को ट्रेन की खिड़की से अंदर खींचने की कोशिश करता शख्स, फिर जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी हंसी

वीडियो पर आए यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
वीडियो देखने के बाद यूजर्स इसपर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कहा- ये टेलेंट सिर्फ भारत में देखने को मिलेगा। दूसरे यूजर ने कहा- ये नींबू पानी कहां मिल रहा है। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed