सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bihar gopalganj disabled girl soni kumari video several celebrities including Sonu Sood came forward to help

Viral Video: स्कूल जाती दिव्यांग लड़की का वीडियो देख, सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने मांगा पता

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 13 Mar 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक दिव्यांग लड़की बिना व्हीलचेयर के करीब 2 किलोमीटर दूर स्कूल जाती दिखाई देती है। आर्थिक तंगी और पिता के न होने के कारण उसकी मां मजदूरी कर परिवार चला रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद समेत कुमार विश्वास और मैथिली ठाकुर ने दिव्यांग लड़की का पता मांगा।

Bihar gopalganj disabled girl soni kumari video several celebrities including Sonu Sood came forward to help
दिव्यांग लड़की सोनी कुमारी का वायरल वीडियो - फोटो : @ChapraZila
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Disabled Girl Soni Kumari Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो लोगों को हसांने के साथ-साथ इमोशनल भी कर देते हैं। हाल ही में बिहार के गोपालगंज जिले के रामनगर गांव से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप भी भावुक हो जाएंगे। वीडियो में एक दिव्यांग लड़की बिना व्हीलचेयर के करीब 2 किलोमीटर दूर स्कूल जाती दिखाई देती है। आर्थिक तंगी और पिता के न होने के कारण उसकी मां मजदूरी कर परिवार चला रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद समेत कुमार विश्वास और मैथिली ठाकुर ने दिव्यांग लड़की का पता मांगा।

Viral Video: हैंडल और पोल्स की मदद से स्टंट करता दिखा बच्चा, मुंबई मेट्रो ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में बिहार गोपालगंज जिले के रामनगर गांव की एक दिव्यांग लड़की दिखाई दे रही है, जो बेहद मुश्किल हालात के बावजूद पढ़ाई के लिए रोज स्कूल जाती है। बताया जा रहा है कि लड़की का नाम सोनी कुमारी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनी कुमारी बिना किसी सहारे के बड़ी मुश्किल से स्कूल पहुंचने की कोशिश करती है। उसका स्कूल गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर है और वह रोज इसी तरह संघर्ष करते हुए वहां तक पहुंचती है. सोनी के पिता नहीं हैं और उसकी मां मजदूरी करके घर चलाती है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसके पास व्हीलचेयर या ट्राइसाइकिल जैसी कोई सुविधा भी नहीं है। 

 
दिव्यांग लड़की के भावुक कर देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila पर शेयर किया था। जिसके कैप्शन में लिखा है, ये बिहार के गोपालगंज जिले के रामनगर गांव गांव की लड़की है। इसके पिता नहीं है मां मजदूरी करती है और ये लड़की 2km दूर स्कूल ऐसे ही जाती हैं। Wheelchair के लिए कई बार आवेदन दिया गया है लेकिन इसको नहीं दिया जा रहा हैं। क्या आप इस लड़की की मदद कर सकते हैं? 

सोनी कुमारी का ये वीडियो वायरल होने के बाद एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बच्ची का पता भेजा जाए, वह उसके घर तक व्हीलचेयर पहुंचा देंगे। तो वहीं कुमार विश्वास और मैथिली ठाकुर ने भी बच्ची का पता मांगा। इस वीडियो ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि सोशल मीडिया कभी-कभी किसी जरूरतमंद की आवाज को दूर तक पहुंचा देता है। 

Viral Video: नारियल को ट्रेन की खिड़की से अंदर खींचने की कोशिश करता शख्स, फिर जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी हंसी

वीडियो को अभी तक 20 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस मामले में दिलचस्पी दिखाई है। कुछ लोगों ने प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए, तो कई यूजर्स ने समाज से मिलकर बच्ची की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए मदद करने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed