USS Abraham Lincoln: कितना शक्तिशाली और खतरनाक है यूएसएस अब्राहम लिंकन? जिस पर ईरान ने किया है हमले का दावा
USS Abraham Lincoln: अमेरिका, इस्राइल और ईरान में जारी युद्ध के बीच एक बार फिर यूएसएस अब्राहम लिंकन युद्धपोत की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, ईरान ने अमेरिका के इस बेहद शक्तिशाली युद्धपोत पर हमले का दावा किया है।
विस्तार
USS Abraham Lincoln: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच 14 दिनों से लगातार भयानक युद्ध चल रहा है। यह युद्ध अब खतरनाक मोड़ ले चुका है। इस बीच ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (USS Abraham Lincoln) पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का दावा है कि उसके हमले में यूएसएस अब्राहम लिंकन को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अमेरिका ने ईरान के इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर दुनिया के सबसे बड़े विमानवाहक पोतों में शामिल यूएसएस अब्राहम लिंकन कितना शक्तिशाली और खतरनाक है?
ईरान ने क्या कहा?
आईआरजीसी ने अपने में बयान में दावा किया है कि उसने बैलिस्टिक मिसाइल ने अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना बनाया है। आईआरजीसी ने कहा कि इस हमले की वजह से युद्धपोत काम करने की स्थिति में नहीं है और उसे खाड़ी जल क्षेत्र से पीछे जाना पड़ा है।
अमेरिका का बयान
अमेरिका ने ईरान के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। यूएस सेंट्रल कमांड की तरफ से यूएसएस अब्राहम लिंकन की तस्वीर शेयर की गई है औरह कहा है कि अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में लगातार मदद कर रहा है।
The Abraham Lincoln Carrier Strike Group continues to support Operation Epic Fury and project power from the sea. pic.twitter.com/2o7krBUp70
— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 12, 2026
Video: महिला ने बैग में मासूम को ठूंसा और चलाने लगी स्कूटी, वायरल होने के लिए खतरे में डाली बच्चे की जान
अमेरिका नैसेना में कब किया गया था शामिल?
अमेरिका का यूएसएस अब्राहम लिंकन बेहद शक्तिशाली विमानवाहक पोत (एयरक्राफ्ट कैरियर) है। यह दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोतों में शामिल है, जो निमित्ज श्रेणी का पांचवा युद्धपोत है। इसका नाम संयुक्त राज्य अमेरिका(यूएस) के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के सम्मान में रखा गया है। यूएसएस अब्राहम लिंकन को 11 नवंबर 1989 में अमेरिकी नौसेना में शामिल किया गया था। यह अमेरिका के सबसे बड़े और अत्याधुनिक विमानवाहक पोतों में से एक है। खास बात यह है कि ताकतवर विमानवाहक पोत परमाणु ऊर्जा से चलता है।
Viral Video: जानवरों की हूबहू आवाज निकाल, नींबू पानी बनाते, बंदे का टैलेंट देख उड़ जाएंगे आपके होश
यूएसएस अब्राहम लिंकन की खास बातें
यूएसएस अब्राहम लिंकन की 332.8 मीटर (1092 फीट) लंबा है, तो वहीं इसकी चौड़ाई लगभग 77 मीटर है। इस शक्तिशाली विमानवाहक का करीब एक लाख टन वजन है। यह 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है। दक्षिण चीन सागर में तैनात रहता है। अमेरिका ने इस युद्धपोत पर एफ/ए-18ई/एफ सुपर हॉर्नेट, ईए-18जी ग्राउलर, एफ-35सी फाइटर जेट और एमएच-60आर हेलीकॉप्टर तैनात किया है।
Viral Video: ट्रेन में लगातार घूर रहे थे अंकल, लड़की ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, देखकर आपका खौल जाएगा खून
इस विमानवाहक पोत में 70 से ज्यादा लड़ाकू विमान और विध्वंसक जहाजों को शामिल किया गया है। यह तेजी से जगह और अचानक हमला कर सकता है। यह हवाई हमला करने के साथ दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रख सकता है। यूएसएस अब्राहम लिंकन 5000 हजार सैनिक तैनात रहते हैं, जिनमें नौसैनिक, मरीन और क्रू के सदस्य शामिल हैं। यह युद्धपोत इतना बड़ा है कि इस पर खुद का जिप कोड, टीवी और रेडियो स्टेशन, एक अखबार, अग्निशमन केंद्र, लाइब्रेरी, एक अस्पताल, जनरल स्टोर जैसी सुविधाएं हैं।
कमेंट
कमेंट X