सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man makes pasta in geometry box You will be shocked to see this jugaad viral video

Viral Video: जियोमेट्री बॉक्स में बना डाला पास्ता, शख्स का ये जुगाड़ देख हिल जाएंगे आप

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 27 Mar 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक शख्स जियोमेट्री बॉक्स में पास्ता बनाता नजर आ रहा है। जिसे देखने वाले भी शॉक्ड रह गए हैं, क्योंकि इतनी छोटी जगह में खाना पकाने का विचार ही अपने आप में अनोखा है।

Man makes pasta in geometry box You will be shocked to see this jugaad viral video
शख्स ने जियोमेट्री बॉक्स में बना डाला पास्ता - फोटो : @florencehyna
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Jugaad Viral Video: दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग अपने जुगाड़ से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कुछ लोग ऐसा जुगाड़ करते हैं कि उसे देखकर लोगों का दिमाग ही हिल जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स जियोमेट्री बॉक्स में पास्ता बनाता नजर आ रहा है। जिसे देखने वाले भी शॉक्ड रह गए हैं, क्योंकि इतनी छोटी जगह में खाना पकाने का विचार ही अपने आप में अनोखा है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ज्योमेट्री बॉक्स का उपयोग मुख्य रूप से गणित और ज्यामिति में सटीक आकृतियां बनाने, रेखाएं खींचने और कोण मापने के लिए किया जाता है। लेकिन हाल ही में एक शख्स ने ज्योमेट्री बॉक्स का ऐसा इस्तेमाल किया है, जिसे देख आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

Viral Video: LPG कमी के कारण, सुपरवाइजर ने मजदूरों को दी दही-चूड़ा खाने और नवरात्रि व्रत रखने की सलाह


Viral Video: केक पर मोमबत्ती जलाते ही हुआ धमाका, बर्थडे बॉय का हुआ ऐसा हाल, देखें वीडियो

जियोमेट्री बॉक्स में बनता पास्ता

वीडियो में सबसे पहले शख्स जियोमेट्री बॉक्स में पानी डालकर उसमें पास्ता उबालता है। इसके बाद वह उसी बॉक्स में तेल डालता है और उसमें बारीक कटे हुए प्याज और टमाटर डालकर उन्हें अच्छे से भूनता है। धीरे-धीरे वह एक स्वादिष्ट सॉस तैयार करता है, जिसे देखकर किसी को भी यकीन नहीं होगा कि यह सब एक जियोमेट्री बॉक्स के अंदर हो रहा है। जब सॉस तैयार हो जाता है, तब वह उसमें उबला हुआ पास्ता मिलाता है और उसे अच्छी तरह से मिक्स करता है। अंत में जो डिश तैयार होती है, वह देखने में बिल्कुल किसी रेस्तरां में बने पास्ता जैसी लगती है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Florence Hyna (@florencehyna)


लोगों को बेहद आकर्षित करते अनोखे प्रयोग

जियोमेट्री बॉक्स में पास्ता बनाने के इस वीडियो को Instagram पर @florencehyna नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- जो सामग्री मेरे पास उपलब्ध थी, उससे मैंने यह स्वादिष्ट पास्ता बनाया। शख्स ने इस पूरे प्रोसेस को इतनी सहजता और आत्मविश्वास के साथ दिखाया गया है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। लोगों को इस तरह के अनोखे प्रयोग बेहद आकर्षित करते हैं, शायद यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से लोगों के बीच वायरल हो गया है। 

Viral Video: बड़े बाल बने छात्रों के लिए मुसीबत, परीक्षा देने से रोका, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

अनोखे जुगाड़ के इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने कहा- इंसान की सोच और रचनात्मकता की कोई सीमा नहीं होती। दूसरे शख्स ने कहा- साधारण चीजों का इस्तेमाल करके भी कुछ असाधारण किया जा सकता है। वहीं कुछ लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं कि, क्या इस तरह से खाना बनाना सुरक्षित है या नहीं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed