सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   School assembly little boy eating lollipop during prayer viral video winning hearts on internet

Viral Video: प्रार्थना के बीच बच्चे की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 27 Mar 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक स्कूल में सभी बच्चे लाइन में खड़े होकर आंखें बंद किए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। लेकिन तभी एक बच्चा कुछ ऐसा करता है, जिसे देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। 

School assembly little boy eating lollipop during prayer viral video winning hearts on internet
प्रार्थना के बीच बच्चे की मासूम हरकत - फोटो : @Santosh53172026
विज्ञापन

विस्तार

Little Boy Cute Video: सोशल मीडिया पर स्कूल में प्रार्थना करते एक मासूम बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसने सभी का दिल जीत लिया है। वीडियो में एक स्कूल में सभी बच्चे लाइन में खड़े होकर आंखें बंद किए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। लेकिन तभी एक बच्चा कुछ ऐसा करता है, जिसे देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। 

Trending Videos


Viral Video: जियोमेट्री बॉक्स में बना डाला पास्ता, शख्स का ये जुगाड़ देख हिल जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन
 

वीडियो में एक स्कूल की सुबह की प्रार्थना का दृश्य दिखाया गया है। जिसमें सभी बच्चे लाइन में खड़े होकर आंखें बंद किए प्रार्थना कर रहे हैं। माहौल पूरी तरह शांत और अनुशासित नजर आता है। हर बच्चा प्रार्थना में ध्यान लगाए हुए है। लेकिन इन्हीं बच्चों के बीच एक छोटा सा बच्चा अपनी अलग ही दुनिया में खोया हुआ दिखाई देता है। उस बच्चे की आंखें भी बंद हैं, जैसे वह भी बाकी बच्चों की तरह प्रार्थना कर रहा हो। लेकिन उसकी हरकतें कुछ और ही कहानी बता रही हैं।

 

दरअसल, उसकी जेब में रखी लॉलीपॉप खाने की इच्छा इतनी ज्यादा होती है कि वह खुद को रोक नहीं पाता। वह धीरे-धीरे, बिना किसी को पता चले, आंखें बंद रखकर ही लॉलीपॉप खाने लगता है। उसे लगता है कि अगर उसने आंखें बंद कर रखी हैं, तो कोई उसे देख नहीं पाएगा। 

 


प्रार्थना के बीच बच्चे की मासूम हरकत के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स @Santosh53172026 पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, छोटा साहब प्रार्थना के समय चुपके से चॉकलेट खा रहा है। हाथ व्यस्त, आंखें नीचे, चेहरे पर छुपा रोमांच! कोई नहीं पकड़ा। बचपन की प्यारी चालाकी।

Viral Video: मां के साथ यूनिफॉर्म पहन स्टेज पर साथ-साथ चली बेटी, दिल छू लेगा वीडियो


Viral Video: लंदन की सड़कों पर दौड़ता दिखा ऑटो रिक्शा, लोग बोले- देश की याद आ गई

बच्चे की मासूमियत और चेहरे के एक्सप्रेशन इतने प्यारे हैं कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। तो वहीं इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा-  इसे देखकर अपने बचपन की याद आ गई  दूसरे शख्स ने लिखा, 'प्राइसलेस मोमेंट'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed