Viral Video: बुलेट सिर पर रख बस पर लोड करता दिखा युवक, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश
Viral Video: बुलेट का वजन लगभग 190 से 200 किलो के बीच होता है, जो एक आम बाइक की तुलना में भारी होता है। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जो सिर पर बुलेट बाइक रख उसे बस के छज्जे पर ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कुछ लोग मिलकर बुलेट बाइक को उठाते हैं और उसे एक युवक के सिर पर रख देते हैं। युवक उस बुलेट बाइक को लेकर बस की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए उसे बस के ऊपर ले जाता है और वहां ले जाकर बुलेट बाइक को रख देता है। आमतौर पर एक बुलेट बाइक का वजन करीब 200 से 250 किलो तक होता है। सिर पर इतने वजन के साथ बस के छज्जे तक पहुंचना और उसे वहां रखना बहुत ही बड़ी बात होती है। इस काम के लिए शरीर में बहुत ही ज्यादा ताकत और संतुलन की जरुरत होती है।
असल जिंदगी का Bahubali "बाहुबली" 🤔
एक Bullet एनफील्ड को सिर पर उठाकर बस की छत पर रखना!! pic.twitter.com/TxCtSx0Ts0— Dinesh Khandelwal (@DineshK03975523) June 5, 2026
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- असल जिंदगी का बाहुबली। एक बुलेट एनफील्ड को सिर पर उठाकर बस की छत पर रखनाअसल जिंदगी का बाहुबली। वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।
Viral Video: सचमुच ताजमहल की दीवारों के अंदर तक पहुंचती है रोशनी, जानिए वायरल वीडियो में आखिर कितना सच?
Viral Video: पिता के साथ बेटी की सुरीली जुगलबंदी ने जीता लोगों का दिल, इंटरनेट पर छाया वीडियो
बुलेट को सिर पर उठाकर बस पर चढ़ाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ इसे मजाकिया नजर से भी देख रहे हैं। वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- टेक्नीक, साहस और बल का अद्भुत कॉम्बिनेशन। दूसरे यूजर ने लिखा- बाहुबली बनने के चक्कर में कहीं गर्दन न चली जाए। तो वहीं कई यूजर्स ने इसे रोज के काम का हिस्सा बताया।