सब्सक्राइब करें

अयोध्या की वो राजकुमारी, जो कोरिया के राजा से शादी कर बन गई थी वहां की महारानी

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Princess of Ayodhya Heo Hwang ok had became the queen of Korea by marrying King Suro
हियो ह्वांग-ओक - फोटो : Social media

अयोध्या से लेकर भगवान राम और उनसे जुड़ी कई बातें आप जानते होंगे, लेकिन क्या आप अयोध्या की एक ऐसी राजकुमारी के बारे में जानते हैं कि जो कोरिया की महारानी बन गई थी? आपको यह बात थोड़ी अजीब लग रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है, जिसे दक्षिण कोरिया के लोग भी मानते हैं और वो अक्सर अयोध्या आते रहते हैं।  

Trending Videos
Princess of Ayodhya Heo Hwang ok had became the queen of Korea by marrying King Suro
अयोध्या में कोरिया की महारानी हियो ह्वांग-ओक का स्मारक - फोटो : Social media

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे कोरिया की उस महारानी का स्मारक भी है, जो कभी यहां की राजकुमारी थीं। उस महारानी का नाम है हियो ह्वांग-ओक, जो प्राचीन कोरियाई राज्य कारक के संस्थापक राजा किम सू-रो की भारतीय पत्नी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Princess of Ayodhya Heo Hwang ok had became the queen of Korea by marrying King Suro
हियो ह्वांग-ओक - फोटो : Social media

अयोध्या की इस राजकुमारी को सुरीरत्ना के नाम से भी जाना जाता है। कोरिया के इतिहास के मुताबिक, महारानी हियो ह्वांग-ओक यानी राजकुमारी सुरीरत्ना भारत से दक्षिण कोरिया के ग्योंगसांग प्रांत के
किमहये शहर गई थीं और वहीं की होकर रह गईं।

Princess of Ayodhya Heo Hwang ok had became the queen of Korea by marrying King Suro
हियो ह्वांग-ओक और राजा किम सू-रो - फोटो : Quora

चीनी भाषा में दर्ज दस्तावेज सामगुक युसा के मुताबिक, ईश्वर ने अयोध्या की राजकुमारी के पिता को स्वप्न में आकर ये निर्देश दिया था कि वो अपनी बेटी को राजा किम सू-रो से विवाह करने के लिए किमहये शहर भेजें। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें राजा सू-रो के पास जाने को कहा। लगभग दो महीने की समुद्री यात्रा के बाद राजकुमारी कोरिया के राजा के पास पहुंच गईं। सामगुक युसा में कहा गया है कि उस समय राजकुमारी की उम्र 16 वर्ष थी, जब उनकी शादी राजा किम सू-रो से हुई थी और उसके बाद वो कोरिया की महारानी बन गईं। 

विज्ञापन
Princess of Ayodhya Heo Hwang ok had became the queen of Korea by marrying King Suro
अयोध्या की राजकुमारी सुरीरत्ना - फोटो : Social media

कहा जाता है कि महारानी हियो ह्वांग-ओक और राजा किम सू-रो के कुल 12 बच्चे थे। आज कोरिया में कारक गोत्र के तकरीबन 60 लाख लोग खुद को राजा किम सू-रो और अयोध्या की राजकुमारी के वंश का बताते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed