{"_id":"5dc132248ebc3e017768d56a","slug":"red-sand-boa-snake-worth-50-lakh-seized-in-navi-mumbai-one-man-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जब्त किया 50 लाख रुपये की कीमत वाला अनोखा सांप, अंतरराष्ट्रीय बाजार में है भारी मांग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पुलिस ने जब्त किया 50 लाख रुपये की कीमत वाला अनोखा सांप, अंतरराष्ट्रीय बाजार में है भारी मांग
महाराष्ट्र के नवी मुंबई से पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से अनोखा सांप जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। रेड सैंड बोआ नाम के इस सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
दरअसल, रेड सैंड बोआ सांपों की एक संरक्षित प्रजाति है, जिसकी खरीद और बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में धड़ल्ले से इसका व्यापार होता है। पुलिस सहायक निरीक्षक नीलेश राणे के मुताबिक, इस सांप को नवी मुंबई के पनवेल इलाके के पास लगे एक वन्यजीव बाजार से उस वक्त जब्त किया गया, जब 20 वर्षीय जाधव नाम का व्यक्ति इसे बेचने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में जाधव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
रेड सैंड बोआ सांप की खासियत है कि इसके अंदर जहर नहीं होता और इसका आकार भी अन्य सांपों के मुकाबले कुछ अलग ही होता है, यानी इसके सिर और पूंछ दोनों गोल होते हैं, जिसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे इसके दोनों तरफ मुंह हों। चूंकि यह सांप काफी मोटे होते हैं, इसलिए ये धीरे चलते हैं और अक्सर रात में ही बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
इस सांप की एक और खास बात है कि यह जमीन के अंदर बिल बनाकर नहीं रहता, बल्कि चूहों के बिल में घुस जाता है और उसे ही अपना घर बना लेता है। रेड सैंड बोआ छोटे-छोटे जीवों को तो खाता हीहै, साथ ही साथ यह दूसरे सांपों को भी अपना भोजन बना लेता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आपको बता दें कि मादा रेड सैंड बोआ एक बार में कम से कम छह बच्चों को जन्म देती है। इस प्रजाति के सांपों का इस्तेमाल दवाओं और सौंदर्य के प्रसाधनों को बनाने में किया जाता है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी भारी मांग है। इस सांप को जादू-टोने में इस्तेमाल किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।