Viral Video: चीन में इंसानों के साथ मार्शल आर्ट ट्रेनिंग लेते दिखे रोबोट, वीडियो देख हैरत में पड़े लोग
Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन के शाओलिन मंदिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ह्यूमनॉइड रोबोट्स मंदिर परिसर में भिक्षुओं के साथ खड़े होकर कुंग-फू की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। तो वहीं कई लोगों को ये AI जेनेरेट वीडियो लग रहा है।
विस्तार
Humanoid Robots Kung Fu Training In China Viral Video: ह्यूमनॉइड रोबोट ऐसे रोबोट होते हैं जो बनावट, चाल-ढाल और व्यवहार में बिल्कुल इंसानों जैसे होते हैं। अत्याधुनिक एआई, सेंसर्स और मोटर्स का उपयोग करके ये इंसानी हाव-भाव की नकल करने के साथ संवाद और घरेलू कामों से लेकर जटिल कार्यों में भी मदद कर सकते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर चीन के शाओलिन मंदिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि, चीन की टेक्नॉलॉजी का वहां की डेली लाइफ में रोबोट और ai का कितना दखल हो गया है। वीडियो में ह्यूमनॉइड रोबोट्स मंदिर परिसर में भिक्षुओं के साथ खड़े होकर कुंग-फू की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। तो वहीं कई लोगों को ये AI जेनेरेट वीडियो लग रहा है।
Viral Video: ड्राइवर ने निकाला डबल इनकम का अनोखा जुगाड़, ऑटो में ही खोल दी बिंदी-बाली की दुकान
Shaolin Temple has started practicing kung fu with robots.
pic.twitter.com/iqwXviQgv5— Science girl (@sciencegirl) February 5, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार, इन रोबोट्स को शंघाई स्थित AgiBot नामक कंपनी ने विकसित किया है। यह कंपनी ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट बनाती है, जो वास्तविक दुनिया में जटिल काम कर सकें। ये मशीनें अपने आसपास का वातावरण समझने, उसकी गणना करने और उसके अनुसार शारीरिक गतिविधियां करने में सक्षम हैं। इन रोबोट्स को इस तरह बनाया गया है कि वे वातावरण को नेविगेट कर सकें, सेंसर इनपुट समझ सकें और वे शारीरिक गतिविधियां भी कर सकें जिन्हें आमतौर पर इंसान करते हैं। अब मार्शल आर्ट्स प्रैक्टिस करते हुए ह्यूमनॉइड रोबोट को देखकर कई लोगों का कहना है कि, इनकी पहुंच यहां तक भी हो गई