{"_id":"69887742cb4a93c1d30ed616","slug":"australian-man-claimed-that-telescope-carved-into-karnataka-hoysala-temple-stonework-shares-video-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: क्या भारत में हुआ था टेलीस्कोप का आविष्कार? इस मंदिर का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: क्या भारत में हुआ था टेलीस्कोप का आविष्कार? इस मंदिर का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के ट्रैवल व्लॉगर लियाम रिचर्ड्स ने कर्नाटक के प्रसिद्ध होयसला मंदिर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
क्या भारत में हुआ था टेलीस्कोप का आविष्कार? इस मंदिर का वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : Instagram/_liamrichards_
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: कर्नाटक के प्रसिद्ध होयसला मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मंदिर में सदियों पुराने पत्थर पर बनी एक नक्काशी को देखने के बाद लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। एक ऑस्ट्रेलियाई यात्री का दावा है कि मंदिर की दीवार पर एक चित्र बनाया गया है। इसमें एक व्यक्ति हाथ में टेलिस्कोप जैसा उपकरण पकड़े नजर आता है। वह भी उस समय जब इतिहास के मुताबिक, दुनिया में टेलिस्कोप का आविष्कार ही नहीं हुआ था।
Trending Videos
ऑस्ट्रेलिया के ट्रैवल व्लॉगर लियाम रिचर्ड्स ने अपनी यात्रा के दौरान इस ऐतिहासिक स्थल की नक्काशी दिखाई है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह जगह आपका दिमाग हिला देगी। वीडियो में वह कैमरे की तरफ देखकर कहते हैं कि इतिहास की किताबों ने हमसे फिर झूठ बोला है। टेलिस्कोप… कहा जाता है कि इसका आविष्कार 1608 में नीदरलैंड में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद लियाम रिचर्ड्स मंदिर की दीवार पर उकेरी नक्काशी की तरफ इशारा करते हैं और कहते हैं, देखिए इस आविष्कार से 500-600 साल पहले ही यहां भारत में इसे पत्थर में तराशा गया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटा-सा आकृति-चित्र हाथ में लंबी नली जैसी वस्तु आंख से लगाए ऊपर की तरफ देख रही है। रिचर्ड्स कहते हैं कि मेरे हाथ से भी छोटा है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि यह टेलिस्कोप ही है। यह जगह वाकई अद्भुत है।
View this post on Instagram
Viral Video: मरीन ड्राइव पर महिला ने शख्स को लड़कियों की तस्वीर लेते पकड़ा, बिना डरे कैमरे पर ही सिखाया सबक
उन्होंने मंदिर की विशालता और कारीगरी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि यहां 20,000 से ज्यादा नक्काशियां हैं। यह तो सिर्फ एक हिस्सा था जिसे मैं दिखाना चाहता था। यह होयसला मंदिर है… समझ से परे। इस मंदिर का पैमाना देखि। 'भारतीय अपने समय से आगे थे'।
Viral Video: छोटी बच्ची ने घर में घुसे खतरनाक सांप को देख डर नहीं हौसला दिखाया, देखें वीडियो
ट्रैवल व्लॉगर लियाम रिचर्ड्स का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोगों ने भारत की प्राचीन विज्ञान और कला पर गर्व जताया। एक शख्स ने लिखा है, भारतीय अपने समय से आगे थे, जब यूरोप वाले गुफाओं में रह रहे थे, तब यहां शहर बस रहे थे। वीडियो ने साबित कर दिया है कि भारत के प्राचीन मंदिरों में सिर्फ कला ही नहीं, बल्कि कई रहस्य भी छिपे हैं जो अभी भी लोगों को हैरान कर देते हैं।