सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Of Girl Confronted The Man Who Clicked Her Pictures In Marine Drive Mumbai

Viral Video: मरीन ड्राइव पर महिला ने शख्स को लड़कियों की तस्वीर लेते पकड़ा, बिना डरे कैमरे पर ही सिखाया सबक

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Feb 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: एक महिला ने सोशल मीडिया पर मुंबई के मरीन ड्राइव का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शख्स दिख रहा है, जो वहां पर घूमने आई महिलाओं की चोरी से फोटो खींच रहा था। 

Viral Video Of Girl Confronted The Man Who Clicked Her Pictures In Marine Drive Mumbai
मरीन ड्राइव पर महिला ने शख्स को लड़कियों की तस्वीर लेते पकड़ा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इसमें महिला ने एक शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह वीडियो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की मरीन ड्राइव का है। महिला के आरोपों के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

Trending Videos


मुंबई की मरीन ड्राइव पर लोग प्राकृतिक सुंदरता देखने और समुद्र की ठंडी और खुली महसूस करने के लिए जाते हैं। लेकिन इनमें कुछ ऐसे लोग होते हैं, इस जगह को बदनाम करने पर तुले हैं। अब इस बीच एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो लड़कियों की चुपके से मोबाइल में फोटो खींच रहा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो को मृणाल शेलके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। मृणाल एक डिजिटल क्रिएटर भी हैं। वीडियो में वो सामन खड़े शख्स को फोन में फोटो दिखाकर पूछ रही हैं कि आप ऐसे फोटो खींचते हो। अब यह वीडियो सोशल वीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Viral: क्या आप भी पीते हैं ट्रेन में चाय? वीडियो देख छोड़ देंगे पीना, ऐसे पानी से चाय की केतली धोता दिखा शख्स


View this post on Instagram

A post shared by @themrunalshelke




Viral Video: ड्राइवर ने निकाला डबल इनकम का अनोखा जुगाड़, ऑटो में ही खोल दी बिंदी-बाली की दुकान

मृणाल शेलके शख्स से सवाल करती हैं कि ऐसे फोटो खींचते हैं, मेरे भी खींचे किसी और के भी खींचे। हम घूमे ही नहीं क्या। शख्स को डांटते हुए मृणाल कहती हैं कि आप मेरे पापा जैसे हो। क्या उम्र है आपकी?

Baba Vanga Gold Silver: क्या सोना-चांदी को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? आखिर ऐसा क्या होने वाला है

मृणाल ने कैप्शन में बताया है कि उनको फोटो खींचने की जानकारी एक अजनबी शख्स ने दी थी। वीडियो देखने के बाद लोग मृणाल की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि प्राउड ऑफ यू। दूसरे शख्स ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि फोन क्यों नहीं फोड़ा इसका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed