सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man Cleaning Chai Utensils From Direct Supply Imposed For Train Cleaning At Yeshwantpur Station In Viral Video

Viral: क्या आप भी पीते हैं ट्रेन में चाय? वीडियो देख छोड़ देंगे पीना, ऐसे पानी से चाय की केतली धोता दिखा शख्स

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Feb 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाली वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप ट्रेन में चाय पीने से पहले 100 बार सोचेंगे। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

Man Cleaning Chai Utensils From Direct Supply Imposed For Train Cleaning At Yeshwantpur Station In Viral Video
क्या आप भी पीते हैं ट्रेन में चाय? वीडियो देखकर छोड़ देंगे पीना - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: ट्रेन में यात्रा के दौरान हर कोई चाय पीना पसंद करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप ट्रेन में चाय पीने से पहले 100 बार सोचेंगे। दरअसल, कैटरिंग वाला चाय की केतली को ऐसी जगह धो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 

Trending Videos


चाय की केतली को ट्रेन धोने वाले पानी से धो रहा है और इसमें एक बार तो कुछ आपत्तिजनक नहीं लगता है। कोई भी कह सकता है कि पानी तो पानी होता है, लेकिन क्या परेशानी है? लेकिन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को धोने के लिए लगी पाइपों में हमेशा ग्राउंड वॉटर नहीं आता है, बल्कि जल बचाने के लिए रेलवे कई बार रिसाइकिल वाटर का भी इस्तेमाल करता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि कैटरिंग वाला किस स्थान पर बर्तन को धो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी रिसाइकल करने का मतलब होता है कि इस्तेमाल पानी का कुछ हद तक साफ करकें, दोबारा से इस्तेमाल किया जाएं। ऐसे में अगर कोई रेलवे ट्रैक पर लगे डॉयरेक्ट पानी के सप्लाई से खाने-पीने वाले बर्तनों को धोता है, जिसका इस्तेमाल वो आम लोगों के खाने-पीने की चीजों को बनाने में करेगा, तो यह उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।



Viral Video: छोटी बच्ची ने घर में घुसे खतरनाक सांप को देख डर नहीं हौसला दिखाया, देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो बेंगलुरु के  यशवंतपुर रेलवे स्टेशन का है। यहां पर एक यात्री ने कैटरिंग वाले के इस कारनामे को कैमरे में कैद कर लिया। उसमें शख्स कुछ कहता नजर आ रहा है। अगर ट्रेन धोने या बोगियों में लगे टैंकों में ताजे पानी की आपूर्ति के लिए लगी सीधी वॉटर स्पलाई को साफ मान भी लिया जाए, तो जिस जगह पर बैठकर बंदा बर्तन को धो रहा है। उसे बिल्कुल भी साफ नहीं कहा जा सकता।

क्योंकि इन जगहों पर लोग ट्रेन खड़ी होने पर थूकने से लेकर तमाम तरह का कचरा फेंक देते हैं। उस स्थान स्वच्छ नहीं कहा जाता है और वहां पर बर्तन धोना अच्छा नहीं है। बर्तन धो रहे शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Baba Vanga Gold Silver: क्या सोना-चांदी को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? आखिर ऐसा क्या होने वाला है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @kohlificationn नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है, सफाई का एक और नाम है: रेल विभाग। देखिए ये लोग केतली को धोने के लिए कैसे पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से चौंकाने वाली तस्वीरें! कॉफी और चाय के केतली को उसी पाइप के पानी से धोए जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल ट्रेनों की सफाई के लिए किया जाता है। 

Most Dangerous Deaches: कहां हैं दुनिया के सबसे खतरनाक बीच? जहां जाने से डरते हैं लोग

अगर बर्तन धोने के लिए ऐसा पानी इस्तेमाल किया जाता है, तो सोचिए आपकी चाय/कॉफी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले पानी की ‘शुद्धता’ कैसी होगी? यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए इसके खतरों के बारे में सोचना भी घिनौना है। कई लोगों ने रेलवे को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed