सब्सक्राइब करें

Indian Railways: कौन थी भारत की सबसे पहली ट्रेन? जानिए भारतीय रेलवे से जुड़े रोचक तथ्य

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Feb 2026 05:40 PM IST
सार

Indian Railways: भारतीय रेलवे काफी एडवांस है और यहां की ट्रेन, स्टेशन काफी हाइटेक हो गए हैं। वर्तमान समय में भारतीय रेलवे कई हाई स्पीड ट्रेनें चला रहा है। भारतीय रेलवे से करीब 2.50 करोड़ लोग हर दिन यात्रा करते हैं, जबकि 33 लाख टन माल भी ढोता है।

विज्ञापन
First IndianTrain Route Distance Interesting Facts Know Indian Railways Facts in Hindi
कौन थी भारत की सबसे पहली ट्रेन? - फोटो : Adobe Stock

Indian Railways: भारत में ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। भारत में रेल यात्रा सस्ती और आरामदायक मानी जाती है। इसकी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। दुनिया में भारतीय रेलवे चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या करीब 8000 है। 



समय के साथ भारतीय ट्रेनों और स्टेशनों में काफी बदलाव हुआ है। भारतीय रेलवे काफी एडवांस है और यहां की ट्रेन, स्टेशन काफी हाइटेक हो गए हैं। वर्तमान समय में भारतीय रेलवे कई हाई स्पीड ट्रेनें चला रहा है। भारतीय रेलवे से करीब 2.50 करोड़ लोग हर दिन यात्रा करते हैं, जबकि 33 लाख टन माल भी ढोता है। 8 मई, 1845 को भारतीय रेलवे की स्थापना की गई थी। भारतीय रेलवे का मुख्यालय राजधानी दिल्ली में है। 178 साल पुराना भारतीय रेल आज भी सबसे सस्ता और पसंदीदा परिवहन है। आइए जानते हैं कि भारतीय रेलवे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...
 

Trending Videos
First IndianTrain Route Distance Interesting Facts Know Indian Railways Facts in Hindi
कौन थी भारत की सबसे पहली ट्रेन? - फोटो : Adobe Stock

भारत की पहली ट्रेन

भारत की पहली ट्रेन का नाम रेड हिल रेलवे था। 1837 में यह ट्रेन रेड हिल्स से चिंताद्रिपेट पुल तक चलाई गई थी। इन दोनों जगहों के बीच 25 किलोमीटर की दूरी है। ट्रेन के निर्माण का श्रेय सर आर्थर कॉटन को दिया गया था। इस ट्रेन का इस्तेमाल प्रमुख रूप से ग्रेनाइट के परिवहन के लिए होता था। आम लोगों के लिए भारत में 16 अप्रैल 1853 को पहली ट्रेल चली थी। यह ट्रेन बोरी बंदर (मुंबई) और ठाणे के बीच 34 किमी चलाई गई थी, जिसमें 400 यात्रियों ने यात्रा की थी। सबसे खास बात यह है कि इस दिन सार्वजनिक अवकाश का एलान किया गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
First IndianTrain Route Distance Interesting Facts Know Indian Railways Facts in Hindi
कौन थी भारत की सबसे पहली ट्रेन? - फोटो : Adobe Stock

भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन

भारत में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस है। इस ट्रेन की स्पीड 180 किमी. प्रति घंटा है, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से फिलहाल 130 से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। 

Video: क्या भारत में हुआ था टेलीस्कोप का आविष्कार? इस मंदिर का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

First IndianTrain Route Distance Interesting Facts Know Indian Railways Facts in Hindi
कौन थी भारत की सबसे पहली ट्रेन? - फोटो : Adobe Stock

कौन सी ही लंबी दूरी की ट्रेन

भारत में सबसे लंबी दूरी तक चलने वाली ट्रेन डिब्रूगढ़ और कन्याकुमारी के बीच चलने वाली विवेक एक्सप्रेस है। यह ट्रेन 4,286 किमी की दूरी करीब 82 घंटे 30 मिनट में तय करती है। यात्रा के दौरान इस ट्रेन का 57 स्टेशनों पर ठहराव है।

Viral Video: मरीन ड्राइव पर महिला ने शख्स को लड़कियों की तस्वीर लेते पकड़ा, बिना डरे कैमरे पर ही सिखाया सबक

विज्ञापन
First IndianTrain Route Distance Interesting Facts Know Indian Railways Facts in Hindi
कौन थी भारत की सबसे पहली ट्रेन? - फोटो : Adobe Stock

कहां है पहला रेलवे स्टेशन?

भारत का पहला रेलवे स्टेशन बोरी बंदर है जो मुंबई में स्थित है। देश की पहली यात्री ट्रेन को 1853 में बोरी बंदर से ठाणे तक चलाया गया था। ग्रेट इंडियन पेनिन्सुलर रेलवे ने इसे बनाया था। इस स्टेशन का बाद में 1888 में विक्टोरिया टर्मिनस के रूप में निर्माण किया है। इसका नाम महारानी विक्टोरिया के नाम पर पड़ा। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed