सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Australian man teaches his little daughter how to get a snake out of the house video goes viral

Viral Video: छोटी बच्ची ने घर में घुसे खतरनाक सांप को देख डर नहीं हौसला दिखाया, देखें वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 08 Feb 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक छोटी बच्ची अपने घर में घुसे सांप का न सिर्फ सामना करती नजर आती है बल्कि उसे घर से बाहर भगा भी देती है। बच्ची ने जिस समझदारी और हिम्मत से सांप को भगाया, उसने हर किसी को चौंका दिया है।

Australian man teaches his little daughter how to get a snake out of the house video goes viral
घर में घुसे खतरनाक सांप का सामना करती बच्ची - फोटो : @Rainmaker1973
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

अक्सर जब लोग किसी सांप को देखते हैं, तो डर के मारे जान निकल जाती है। कोई चिल्लाने लगता है तो कोई भागकर दूर जा छिपता है। सांप को देखकर बड़ों-बड़ों की हालात खराब हो जाती है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। वीडियो में एक छोटी बच्ची अपने घर में घुसे सांप का न सिर्फ सामना करती नजर आती है बल्कि उसे घर से बाहर भगा भी देती है। बच्ची ने जिस समझदारी और हिम्मत से सांप को भगाया, उसने हर किसी को चौंका दिया है।

Viral Video: ड्राइवर ने निकाला डबल इनकम का अनोखा जुगाड़, ऑटो में ही खोल दी बिंदी-बाली की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी बच्ची अपने पापा को दिखाती है कि घर में सांप घुस आया है और वो एक कोने में घुसा हुआ है। फिर बच्ची के पापा उसे सांप को भगाने का तरीका बताते हैं। बच्ची बिना डरे एक कॉटन हैंडल क्लीनिंग मॉप उठाकर लाती है और उसकी मदद से सांप को कोने से बाहर निकाल देती है।

 

समझदारी और हिम्मत से सांप का सामना करती बच्ची

आमतौर पर अगर किसी के घर में सांप घुस आए तो बड़े-बड़े लोग घबरा जाते हैं, लेकिन इस बच्ची ने जिस तरह समझदारी और हिम्मत दिखाई, उसने हर किसी को चौंका दिया है। अब आप ही सोचिए कि इस बच्ची के अंदर कितनी हिम्मत है कि उसने एक इतने बड़े खतरनाक सांप को घर से बाहर भगा दिया। 

Viral Video: शख्स ने गले से निकाली अलग-अलग धुन, गाया ऐसा देशभक्ति गीत कि लोग हो गए दीवाने


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

घर में घुसे सांप को भगाती छोटी बच्ची के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें पोस्ट के साथ लिखा गया कि, एक ऑस्ट्रेलियाई पिता अपनी बेटी को सिखाता है कि घर से सांप को कैसे बाहर निकाला जाए। वीडियो को अब तक 2 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 3 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने लिखा, वह मां जिसे अपनी 5 साल की बेटी के 10 फुट लंबे सांप को घर से बाहर निकालने से कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं, कई यूजर्स ने बच्ची की हिम्मत की भी तारीफ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed