फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab Gajab: जिस बच्चे को पाल-पोसकर बड़ा किया, महिला ने उसी से रचा ली शादी

Fri, 27 Oct 2023 05:58 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 27 Oct 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Russian woman marries 22 year old adopted son sparks controversy
groom left wedding venue - फोटो : iStock

Woman Marries Adopted Son: किसी अनाथ बच्चे को गोद लेकर पढ़ाना-लिखाना बेहद पुण्य का काम माना जाता है। दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अनाथ बच्चों को गोद लेकर उन्हें भी अपने बच्चों की प्यार देते हैं और  पाल-पोसकर बड़ा करते हैं। साथ ही उन्हें पढ़ा-लिखाकर इस काबिल बनाते हैं कि वह दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। इस तरह के कई उदाहरण आए दिन सामने आते हैं जिसके बारे में सुनकर बेहद खुशी होती है, लकिन हाल ही में रूस से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। इस मामले के बारे में जानने के बाद भी लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं, क्या है पूरा मामला? दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि एक महिला ने जिस बच्चे को गोद लिया और पाल-पोसकर बड़ा किया, आगे चलकर उसी के साथ शादी के बंधन में बंध गई।

Russian woman marries 22 year old adopted son sparks controversy
wedding - फोटो : istock

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महिला की उम्र 53 साल है, जबकि लड़के की उम्र महज 22 साल है। दोनों के बीच उम्र में 31 साल का अंतर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की इस अजीबोगरीब शादी की खबर सुनकर उनके शहर तातारस्तान में बवाल मचा गया है। वहां के लोग इस शादी से काफी भड़के हुए हैं।

Russian woman marries 22 year old adopted son sparks controversy
wedding - फोटो : istock

14 साल की उम्र में लिया गोद
महिला का नाम ऐसिलु चिजेव्स्काया-मिंगालिम (Aisylu Chizhevskaya-Mingalim) है, जो तातारस्तान की एक जानी-मानी संगीतकार भी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 8 साल पहले उनकी मुलाकात अनाथालयों में संगीत सिखाने के दौरान एक 13 साल के लड़के डेनियल से हुई थी। बच्चे के अंदर संगीत के प्रति जुनून देखकर वह उसे संगीत सिखाने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Russian woman marries 22 year old adopted son sparks controversy
wedding - फोटो : istock
इसके बाद डेनियल ने कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया था। जब डेनियल 14 साल के हुए तो ऐसिलु ने आधिकारिक तौर पर उन्हें गोद ले लिया। इसके बाद से दोनों साथ ही रह रहे हैं। वहीं बीते 20 अक्टूबर को दोनों ने कानूनी तौर पर एक दूसरे से शादी करके दुनिया को चौंका दिया।
 
विज्ञापन
Russian woman marries 22 year old adopted son sparks controversy
optical illusion - फोटो : istock

ऐसिलु का कहना है कि डेनियल के साथ उनके रिश्ते के बारे में लंबे समय से अजीबोगरीब अफवाहें चल रही थीं, इसलिए दोनों ने शादी करके सभी अफवाहों को खत्म करने का फैसला लिया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनकी शादी का वास्तव में कोई मतलब नहीं रखती क्योंकि ये शारीरिक नहीं है.

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed