सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   singapore strict laws fine for picking mango public tree viral news in hindi

Zara Hatke: यहां पेड़ से गिरा आम उठाने पर देना पड़ा सकता है 4 लाख जुर्माना! जानिए आखिर क्या है वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 13 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Zara Hatke: सिंगापुर में सार्वजनिक पेड़ों से फेल तोड़ने और गिरे फल को उठाने पर भारी जुर्माना लगाया जाता है। वहां पर रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके हैरान करने वाली जानकारी दी है। 

singapore strict laws fine for picking mango public tree viral news in hindi
यहां पेड़ से गिरा आम उठाने पर देना पड़ा सकता है 4 लाख जुर्माना! - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Zara Hatke: भारत में पेड़ के नीचे गिरा फल या आम उठाना आम बात है। इसके लिए किसी प्रकार की सजा या जुर्माने का प्रावधान नहीं है। लेकिन सिंगापुर में आप नीचे गिरे आम को उठा लेते हैं, तो लाखों का जुर्माना भरना पड़ सकता है। वहां पर रहने वाली एक भारतीय महिला ने हैरान करने जानकारी बताई है। महिला का नाम प्रियंका सिन्हा है। सिंगापुर में नागरिक अनुशासन कठोर हैं और सार्वजनिक संपत्ति से जुड़े कानून बेहद सख्त हैं।

Trending Videos


प्रियंका सिन्हा ने सोशल मीडिया शेयर किए गए पोस्ट में बताया है कि सिंगापुर में सार्वजनिक पेड़ों से फल तोड़ना या जमीन पर गिरे फलों को उठाना गैरकानूनी है। उन्होंने बताया है कि अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक पेड़ से गिरा हुआ आम उठा लेता है, उस पर 5,000 सिंगापुरी डॉलर (करीब 3.5 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर महिला की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है सिंगापुर कानून? 

सिंगापुर की मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल डेवलपमेंट की वेबसाइट और पार्क्स एंड ट्रीज एक्ट के मुताबिक, सरकारी जमीन पर लगाए गए पेड़ और उनके फल राज्य की संपत्ति होती है। इन पेड़ों की देखभाल नेशनल पार्क बोर्ड (NParks) करता है। कानून के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों से फल तोड़ना या गिरे फल को लेना चाहता है, तो उसे विभाग से अनुमति लेनी जरूरी है। बिना अनुमित के फल तोड़ना गैरकानूनी है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Sinha (@ppriyankasinha)




Snake island: इस द्वीप पर घूमती रहती है मौत, कदम रखते ही करती है शिकार, इंसानों के जाने पर है रोक  

Desi Jugaad: बच्चे को नदी में खेलने के लिए भेजने से पहले मां ने निकाला ऐसा जुगाड़, लोगों ने की जमकर तारीफ

जुर्माना के साथ जेल भी हो सकती है

अगर किसी सार्वजनिक पार्क में कोई बिना इजाजत फल उठाते हुए पकड़ा जाता है, तो करीब 3.5 लाख रुपये तक का जुर्माना देना पड़ा सकता है। नेचर रिजर्व या नेशनल पार्क में कोई ऐसा करता है, तो 35 लाख रुपये तक जुर्माना लग सकता है। इसके साथ ही 6 महीने की जेल भी हो सकती है। इस वायरल पोस्ट पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed