फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धरती की वो जगह जहां मंगल ग्रह पर जाने की तैयारी करते हैं अंतरिक्षयात्री

Sat, 04 Jan 2020 05:45 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 04 Jan 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Strange place on Earth where astronauts prepare to go to Mars planet
लॉस वोल्केन्स नैचुरल पार्क - फोटो : Social media

लगभग हर हफ्ते में एक बार रात के नौ बजे लाखों तारों की रोशनी में राउल मार्टिनेज मोरालेस और अमांडा मैंड्री मंगल ग्रह का सर्वेक्षण करने की तैयारी करके निकलते हैं। राउल पूर्व खगोल भौतिकी वैज्ञानिक हैं और अमांडा को खगोलशास्त्र का जुनून है। लावा जमने से बनी चट्टानों को पार करके लाल रेत के टीलों तक पहुंचने से पहले वे सावधानी से अपने वैज्ञानिक उपकरणों को खोलना शुरू करते हैं। कई बार वे ज्वालामुखी के विशाल क्रेटर (जिसमें रॉकेट शिप भी समा जाए) के पास अपनी अस्थायी प्रयोगशाला बनाते हैं। अंधेरे में किसी पराये ग्रह की कोई चीज दिखने पर या उल्कापिंडों की बौछार होने पर या कोई नया तारा दिखने पर उनकी सरगर्मी बढ़ जाती है। मोरालेस का कहना है कि बचपन से ही वह दूसरे ग्रहों और दूसरी दुनिया के बारे में जानना चाहते थे। मंगल, बृहस्पति, शनि और चंद्रमा, ये सब उनको रोमांचित करते हैं। 

Strange place on Earth where astronauts prepare to go to Mars planet
लॉस वोल्केन्स नैचुरल पार्क - फोटो : Social media

मोरालेस के आसपास का पूरा परिदृश्य किसी अन्य ग्रह का लगता है, लेकिन वे लाल ग्रह पर नहीं हैं। असल से वे मंगल से 5.46 करोड़ किलोमीटर दूर कैनरी आइलैंड के लैंजारोट में लॉस वोल्केन्स नैचुरल पार्क में हैं। यह स्पेन का द्वीप है, अंतरिक्ष नहीं। मैंड्री और मोरालेस यहां कॉस्मॉस तारामंडल चलाते हैं। मैंड्री कहती हैं कि यह अद्भुत जगह है। यह किसी भी अन्य जगह की तुलना में अंतरिक्ष के ज्यादा करीब है। यहां की गुफाएं चांद और मंगल पर मिली गुफाओं से मिलती-जुलती हैं। लैंजारोट में चंद्रमा और मंगल की सतह से विचित्र समानताएं हैं। इन समानताओं ने ही इसे अंतरिक्ष अन्वेषण के सबसे महत्वपूर्ण अनुसंधान केंद्रों में से एक बना दिया है। 1993 में यहां यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व खोला गया था। 

Strange place on Earth where astronauts prepare to go to Mars planet
लॉस वोल्केन्स नैचुरल पार्क - फोटो : Social media

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी इसका इस्तेमाल अंतरिक्षयात्रियों के प्रशिक्षण और मार्स रोवर के परीक्षण के लिए करती हैं। वैज्ञानिक यहां सुदूर अंतरिक्ष के परिदृश्य की कल्पना करते हैं और अंतरिक्षयात्रियों को अंतरिक्ष के रोमांच के लिए तैयार करते हैं। यह द्वीप भौतिकी और भूगोल के नियमों को तोड़ता हुआ लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange place on Earth where astronauts prepare to go to Mars planet
लॉस वोल्केन्स नैचुरल पार्क - फोटो : Social media

1730 से 1736 के बीच छह साल की अवधि में यहां कई ज्वालामुखी विस्फोट हुए थे। टिमानफया नेशनल पार्क में मोंटानास डेल फ़ुएगो के पास ज्वालामुखी से राख और लावा निकलने लगा था, जिसने द्वीप के एक चौथाई हिस्से को ढंक लिया था। ज्वालामुखी विस्फोटों के बाद यहां की जमीन को नया रूप और नया जीवन मिल गया। 

विज्ञापन
Strange place on Earth where astronauts prepare to go to Mars planet
लॉस वोल्केन्स नैचुरल पार्क - फोटो : Social media

लॉस वोल्केन्स नेचुरल पार्क और टिमानफया नेशनल पार्क चंद्रमा जैसी परिस्थितियों के लिए मशहूर हैं। यहां 100 से ज्यादा ज्वालमुखीय शंकु हैं। ज्वालामुखी के विशाल कटोरे, पत्थर बन चुके मैग्मा, लावा प्रवाह और रंगीन रेत 172 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुए हैं जो किसी अन्य ग्रह का आभास कराते हैं। यहां के वातावरण में भी एक भटकाव है। यहां की जमीन किसी अन्य ग्रह के रेगिस्तान जैसी लगती है, जहां समय रुका हुआ जान पड़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed