सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: इतिहास का सबसे अनोखा युद्ध, जब सिर्फ एक बाल्टी के लिए दो राज्यों में हुई थी जंग

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 05:56 PM IST
सार

Ajab-Gajab: यह घटना 1325 ईस्वी की है, उस समय इटली में धार्मिक तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया था। यहां के दो राज्यों बोलोग्ना और मोडेना के बीच अक्सर लड़ाईयां होती रहती थीं। बोलोग्ना को ईसाई धर्मगुरु पोप का समर्थन मिला हुआ था, जबकि मोडेना को रोमन सम्राट का समर्थन प्राप्त था।

विज्ञापन
Strangest war in History fought over a Wooden Bucket Reason Explained in Hindi
जब सिर्फ एक बाल्टी के लिए दो राज्यों में हुई थी जंग - फोटो : Adobe Stock

Ajab-Gajab: दुनिया में कई भयानक युद्ध हुए हैं, जो इतिहास में दर्ज हैं। इनमें हजारों-लाखों लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर युद्ध की वजह किसी राज्य पर कब्जा कर अपनी सत्ता का विस्तार करना। लेकिन सैकड़ों साल पहले एक युद्ध हुआ था, जिसकी वजह एक बाल्टी थी। यह अजीबोगरीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन सच है। 



दरअसल, यह घटना 1325 ईस्वी की है, उस समय इटली में धार्मिक तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया था। यहां के दो राज्यों बोलोग्ना और मोडेना के बीच अक्सर लड़ाईयां होती रहती थीं। बोलोग्ना को ईसाई धर्मगुरु पोप का समर्थन मिला हुआ था, जबकि मोडेना को रोमन सम्राट का समर्थन प्राप्त था। असल में बोलोग्ना के लोगों का मानना था कि पोप ही ईसाई धर्म के सच्चे गुरु हैं, जबकि मोडेना के लोग मानते थे कि रोमन सम्राट ही असली गुरु हैं।
 

Trending Videos
Strangest war in History fought over a Wooden Bucket Reason Explained in Hindi
जब सिर्फ एक बाल्टी के लिए दो राज्यों में हुई थी जंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image-Freepik

बोलोग्ना और मोडेना के बीच 1296 ईस्वी में एक लड़ाई पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद दोनों राज्यों के बीच हमेशा तनाव बना रहता था। इतिहासकारों के मुताबिक, रिनाल्डो बोनाकोल्सी के शासनकाल में मोडेना काफी ज्यादा आक्रामक हो गया था और अक्सर बोलोग्ना पर हमले करते रहता था। दोनों राज्यों के बीच का यह तनाव उस वक्त एक बड़ी लड़ाई में तब्दील हो गया, जब 1325 ईस्वी में मोडेना के कुछ सैनिक चुपचाप बोलोग्ना के एक किले में घुस गए और वहां से लकड़ी की एक बाल्टी चुरा ली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Strangest war in History fought over a Wooden Bucket Reason Explained in Hindi
जब सिर्फ एक बाल्टी के लिए दो राज्यों में हुई थी जंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

कहा जाता है कि वह बाल्टी हीरे-जवाहरातों से भरी हुई थी। जब कीमती रत्नों से भरी बाल्टी की चोरी की बात बोलोग्ना की सेना को पता चली तो उन्होंने मोडेना से उसे वापस देने को कहा, लेकिन मोडेना ने इससे साफ मना कर दिया। इसके बाद बोलोग्ना ने मोडेना के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी।

Mysterious Train: स्टेशन से छूटते ही लापता हो जाती है ये ट्रेन! फिर इतने दिन रहती है गायब, जानिए कहां चलती है

Strangest war in History fought over a Wooden Bucket Reason Explained in Hindi
जब सिर्फ एक बाल्टी के लिए दो राज्यों में हुई थी जंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobe stock

आपको बता दें कि बोलोग्ना के पास उस समय 32 हजार लोगों की सेना थी, जबकि मोडेना के पास सिर्फ सात हजार सैनिक थे। दोनों राज्यों के बीच सुबह-सुबह शुरू हुई लड़ाई आधी रात तक चली थी, लेकिन सबसे हैरानी की बात ये थी कि कम सैनिकों के बावजूद इस युद्ध में मोडेना की जीत हुई थी। इस युद्ध में दो हजार से भी ज्यादा सैनिक मारे गए थे।

Viral Post: कॉलेज जा रही बेटी का हुआ एक्सीडेंट, ड्राइवर मौके से फरार, मां ने पोस्ट लिख कर कंपनी से मांगा जवाब

विज्ञापन
Strangest war in History fought over a Wooden Bucket Reason Explained in Hindi
जब सिर्फ एक बाल्टी के लिए दो राज्यों में हुई थी जंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobe stock

बोलोग्ना और मोडेना के बीच हुई यह लड़ाई 'वॉर ऑफ द बकेट' या 'वॉर ऑफ द ऑकेन बकेट' के नाम से मशहूर है। आज भी वह बाल्टी एक म्यूजियम में रखी हुई है, जिसके लिए भीषण युद्ध लड़ा गया था।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed