Viral Video: ब्राजील में तेज हवाओं से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति ढह गई, गिरते ही मचा भयानक हंगामा
Viral Video: स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मूर्ति धीरे झुककर गिरती दिख रही है, जबकि आसपास लोग और वाहन चालक अपनी सुरक्षा में लगे हैं।
विस्तार
दक्षिणी ब्राजील में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रियो ग्रांडे डो सुल महानगर क्षेत्र के पास गुआइबा शहर में स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की विशाल डुप्लीकेट मूर्ति तेज हवा के झोंके के कारण गिर गई। यह मूर्ति हावन रिटेल स्टोर के पार्किंग एरिया में लगाई गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार मूर्ति गिरने से किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मूर्ति धीरे-धीरे झुकती है और फिर जमीन पर गिर जाती है। पास की सड़क पर वाहन चलते रहते हैं, जबकि लोग और ड्राइवर तेजी से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं। मूर्ति के पास एक फास्ट-फूड आउटलेट भी स्थित है। वीडियो में तेज हवा को इलाके में कहर बरपाते हुए दिखाया गया है।
🚨🇧🇷 Meanwhile in Brazil
— Concerned Citizen (@BGatesIsaPyscho) December 15, 2025
Strong Winds just toppled this replica statue of Liberty. pic.twitter.com/DVlU0IZRUp
नहीं हुई कोई जनहानि
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @BGatesIsaPyscho नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में मूर्ति का गिरना और आसपास की हलचल साफ दिखाई देती है। कुछ वाहन चालक अपने वाहनों को हटाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि मूर्ति गिरने की स्थिति बन रही थी। इस घटना ने स्थानीय लोगों को भयभीत कर दिया। स्थानीय नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि मूर्ति गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए एक तकनीकी मूल्यांकन किया जाएगा। इसका मकसद भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव करना और सुरक्षा उपाय सुझाना है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि मूर्ति गिरने की वजह से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई क्योंकि घटना के समय इलाका लगभग खाली था। हावन रिटेल स्टोर ने भी इस बात की पुष्टि की।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
दरअसल दिन की शुरुआत में ही स्थानीय नागरिक सुरक्षा ने तेज हवाओं के कारण रेड अलर्ट जारी किया था। अधिकारियों ने निवासियों से आग्रह किया था कि वे घर के अंदर रहें, बिजली के उपकरणों को बंद कर दें और सुरक्षा के लिए दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। इस घटना के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। कई लोग हैरानी जता रहे हैं कि इतनी बड़ी मूर्ति इतनी आसानी से गिर सकती है, जबकि कुछ लोग इसे मनोरंजक भी मान रहे हैं। अधिकारियों की नजर में यह घटना एक चेतावनी भी है कि भविष्य में बड़ी संरचनाओं को स्थिर और सुरक्षित रखने के लिए बाकी कदम उठाए जाएं।