सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Tiger hunting deer but he escaped video goes viral tiger hiran ka shikar

Viral Video: हिरण ने निकाली टाइगर की हेकड़ी, हाथ मलता रह गया शिकारी, देखें वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 16 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: टाइगर को देखकर जहां जंगल के बाकी छोटे-छोटे जानवरों के गले सूख जाते हैं, तो वहीं आज एक खूंखार टाइगर एक हिरण से चकमा खा गया। वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसमें हिरण ने टाइगर को पहले दौड़ाया फिर ऐसा चकमा दिया की उसकी सारी हेकड़ी निकल गई। 

Tiger hunting deer but he escaped video goes viral tiger hiran ka shikar
टाइगर को चकमा देकर हिरण ने बचाई अपनी जान - फोटो : @karinodaniel
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Tiger Hunting Deer Viral Video: टाइगर एक अत्यंत कुशल, खामोश और घात लगाकर हमला करने वाला शिकारी जानवर होता है, जो अपनी ताकत और फुर्ती के लिए जाना जाता है। टाइगर का शिकार करने का तरीका बेहद अलग और खतरनाक होता है। टाइगर को देखकर जहां जंगल के बाकी छोटे-छोटे जानवरों के गले सूख जाते हैं, तो वहीं आज एक खूंखार टाइगर एक हिरण से चकमा खा गया। वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसमें हिरण ने टाइगर को पहले दौड़ाया फिर ऐसा चकमा दिया की उसकी सारी हेकड़ी निकल गई। 

Viral Video: साथ पानी पीते दिखे तेंदुआ और ब्लैक पैंथर, दुर्लभ नजारे का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो की शुरुआत बिजली की रफ्तार से हिरण के पीछे दौड़ लगाते टाइगर से होती है। स्पीड के मामले में हिरण, टाइगर का मुकाबला तो नहीं कर सकता। ऐसे में वो बार-बार फुर्ती से दिशा बदल रहा था और यही उसकी ताकत साबित हुई। वीडियो  देखने में लगता है कि ये हिरण का आखिरी दिन है, लेकिन हिरण ने भी आखिर तक हार नहीं मानी और टाइगर को चकमा देकर भाग निकला। ऐसे में टाइगर सिर्फ हाथ मलता रह गया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karino Lenjir Daniel (@karinodaniel)


हिरण ने टाइगर को पिला दिया पानी

हिरण का शिकार करते टाइगर के इस वीडियो को इंस्टाग्राम @karinodaniel नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, फर्स्ट ट्रायल लेकिन असफल रहा। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया। आप इसे शिकारी की भूल कहें या हिरण की चालाकी, जो भी हो, लेकिन आज हिरण ने टाइगर को पानी पिला ही दिया। 

Viral Video: शिकार को निगलकर आराम से खेत में बैठा विशाल अजगर, फिर शख्स की हिम्मत देख थमी लोगों की सांसें

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

शिकार के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भोजन बनाम जिंदगी और आखिर में जिंदगी जीत गई। दूसरे यूजर ने लिखा- दिशा स्पीड से ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed