सब्सक्राइब करें

Cloudburst: कैसे अचानक धरती पर आती है बाढ़? जानिए आखिर क्यों फटता है बादल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Aug 2025 01:33 PM IST
सार

बादल फटने की प्रक्रिया प्राकृतिक है। पहाली क्षेत्रों में अक्सर बादल फटने की घटना होती है। अक्सर बादल फटने की घटनाएं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों में होती है।

विज्ञापन
uttarkashi dharali cloudburst how does cloud burst happen know the reason and fact behind this
: कैसे अचानक धरती पर आती है बाढ़? जानिए आखिर क्यों फटता है बादल - फोटो : Adobe Stock

Cloudburst: बारिश का मौसम देश के किसानों के लिए खुशी लेकर आते हैं। भारत में 50 फीसदी से ज्यादा कृषि भूमि वर्षा पर निर्भर है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलती है। तो वहीं दूसरी तरफ इस मौसम बाढ़, लैंडस्लाइड और बादल फटने या आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाएं होती हैं। कहीं पर बाढ़, तो कहीं अचानक बादल फटने से भारी तबाही मचती है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर बादल क्यों और कैसे फटते हैं। 



बादल फटने की प्रक्रिया प्राकृतिक है। पहाली क्षेत्रों में अक्सर बादल फटने की घटना होती है। अक्सर बादल फटने की घटनाएं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों में होती है। पहाड़ी क्षेत्रों में हर साल मॉनसून में ऐसी आपदाएं आती हैं। लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर बादल कैसे फटता है और इसके पीछे की वजह क्या है? आइए आपको विस्तार से बताते हैं...
 

Trending Videos
uttarkashi dharali cloudburst how does cloud burst happen know the reason and fact behind this
: कैसे अचानक धरती पर आती है बाढ़? जानिए आखिर क्यों फटता है बादल - फोटो : Adobe Stock

अगर किसी स्थान पर 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होती है, तो उसे बादल फटना कहा जाता है। बादलों को नमी न पहुंचने के कारण यह घटना होती है। बादलों को नमी नहीं पहुंचती है या पहुंचनी बंद हो जाती है, तो ठंडी हवा इसमें प्रवेश कर जाती है, जिसके सफेद बादल काले बादलों में बदल जाते हैं और तेजी से बारिश होती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarkashi dharali cloudburst how does cloud burst happen know the reason and fact behind this
: कैसे अचानक धरती पर आती है बाढ़? जानिए आखिर क्यों फटता है बादल - फोटो : पीटीआई

बादल उस स्थित में फटता है, जब वातावरण में नमी और गर्मी का स्तर दोनों काफी बढ़ जाता है। अक्सर पहाड़ी क्षेत्रों में यह स्थिति बन जाती है। बादल फटने की पूरी प्रक्रिया विज्ञान से जुड़ी है। जब गर्म हवाएं बादल को ऊपर ले जाती हैं, तो बादल ठंडी हवा के संपर्क में आकर ठंडा हो जाता है। यह बादल नमी से भरा रहता है और ठंडी हवा के संपर्क में आने से बादल में जमी नमी या वाटर वेपर तेजी से पानी की बूंद में बदल जाते हैं और भारी बारिश होती है। 

Viral Video: बाइक से जा रहे थे लोग, तभी जंगल से अचानक सड़क पर आया बब्बर शेर, फिर जो हुआ कंपा देगा रूह

uttarkashi dharali cloudburst how does cloud burst happen know the reason and fact behind this
: कैसे अचानक धरती पर आती है बाढ़? जानिए आखिर क्यों फटता है बादल - फोटो : पीटीआई

पहाड़ी क्षेत्रों में ढलान के कारण तेजी से हवा ऊपर जाती है और बादल बन जाता है। इसके बाद ठंडी हवा के संपर्क में आते ही बारिश होने लगती है। बारिश के मौसम में जिस स्थान पर कम का हवा का दबाव होता है, उस क्षेत्र में गर्म और नमी वाली हवा तेजी से ऊपर जाती है। इससे बादल फटने की संभावना अधिक होती है। इसके साथ ही अगर ठंडी और गर्म हवाएं आपस में टकराती हैं तो भी बादल फट जाता है। बादल फटने से होने वाली बारिश 100 किलोमीटर/घंटा होती है। 

Viral Video: सादा सूट सलवार पहनकर पति के साथ रेस्तरां गई महिला तो बाहर गेट पर ही रोक दिया, हुई खूब आलोचना

विज्ञापन
uttarkashi dharali cloudburst how does cloud burst happen know the reason and fact behind this
: कैसे अचानक धरती पर आती है बाढ़? जानिए आखिर क्यों फटता है बादल - फोटो : पीटीआई

बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ आती है, जिसे कुमुलोनिम्बस बादल (Cumulonimbus Clouds) कहा जाता है, क्योंकि इसके कारण भारी बारिश होती है। बादल फटने की प्रक्रिया में पानी की छोटी छोटी बूंदें आपस में टकराती हैं और एक विकराल रूप धारण कर लेती हैं। इस प्रक्रिया को लैंगमुइर प्रेसिपिटेशन कहते हैं, जिसमें  बारिश की बड़ी बूंदें छोटी बूंदों के साथ मिलकर तेजी से नीचे आती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed