फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Mumbai Girl Mumbai Girl Goes Viral From Student Protest For Stopping Police Vehicle

Viral: मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़ी हो गई लड़की, वीडियो हुआ वायरल, जानिए कौन हैं रिया

Thu, 23 Jul 2026 06:07 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 23 Jul 2026 06:07 PM IST
सार

Viral Girl: नीट पेपर लीक को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच मुंबई में हुए प्रदेश के दौरान की एक लड़की की तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है। 

विज्ञापन
Viral Mumbai Girl Mumbai Girl Goes Viral From Student Protest For Stopping Police Vehicle
मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़ी हो गई लड़की, वीडियो हुआ वायरल - फोटो : एक्स

विस्तार

Viral Mumbai Girl: मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क इलाके में नीट पेपर लीक और शिक्षा को बुधवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। दरअसल, प्रदर्शन के दौरान लोगों को लेकर जा रही एक वैन के सामने अकेली लड़की खड़ी हो जाती है। ऐसे में पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए गाड़ी को रोक दी। अब इस घटना की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके देखकर लोग हैरान हैं। 

विज्ञापन


लड़की की तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो और तस्वीर में वैन के सामने अकेली लड़की खड़ी हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि उस पुलिस की गाड़ी में पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी बैठे हुए थे। इसके लिए भीड़ से लड़की बाहर आकार गाड़ी के सामने डटकर खड़ी हो जाती है। लड़की हाथ में मोबाइल लेकर वीडियो बनाती भी दिख रही है। 
विज्ञापन


पुलिस की वैन के सामने एक हाथ में मोबाइल लेकर वीडियो बना रही, तो वहीं दूसरा हाथ उसने वैन पर रखा हुआ है, ताकि गाड़ी आगे न बढ़ सकें। अब उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। वायरल हो रही वीडियो में लड़की नारा लगाने के साथ-साथ आगे माइक पर बाइट भी देती है। अब यह वीडियो और तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram




Science News: क्या है चीन का महामिशन? एस्टेरॉयड से टकराएगा अंतरिक्ष यान, आवाज से 26 गुना तेज होगी रफ्तार

बताया जा रहा है कि लड़की का नाम रिया यादव है। कई लोगों का कहना है कि लड़की लीजेंड्री और हीरो लगी है, तो कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ रीलबाजी है। अब उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Zara Hatke: जिन ऊंटों को गर्मी नहीं हरा सकी, अब क्लाइमेट चेंज ले रहा जान, तड़प तड़प कर तोड़ रहे दम

कौन हैं वायरल रिया?

सोशल मीडिया पर रिह्या यादव काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वह एक एक्टर, मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं। सोशल मीडिया पर उनके एक लाख फॉलोअर्स हैं। कई म्यूजिक वीडियो में भी दिख चुकी हैं। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed