फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral restaurant refunds rupees 20 with handwritten note after cheesy momos out of stock

Viral: खत्म हो गया था चीज मोमोज, फिर दुकानदार ने उठाया ऐसा कदम, सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे तारीफ

Mon, 27 Jul 2026 05:36 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 27 Jul 2026 05:36 PM IST
सार

Viral: एक रेस्टोरेंट ने ग्राहक को लेकर ऐसा कदम उठाया है जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, ग्राहक ने चीजी मोमोज आर्डर किया था, लेकिन चीजी मोमोज खत्म हो गया है। फिर रेस्टोरेंट ने कुछ ऐसा किया, जो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Viral restaurant refunds rupees 20 with handwritten note after cheesy momos out of stock
खत्म हो गया था चीज मोमोज, फिर दुकानदार ने उठाया ऐसा कदम - फोटो : AI

विस्तार

Viral: वर्तमान समय में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग जो वस्तु मंगाते हैं, वो रेस्टोरेंट में उपलब्ध नहीं होती है। ऐसे में कुछ रेस्टोरेंट बिना बताए कोई दूसरी चीज भेज देते हैं या फिर ऑर्डर रद्द कर देते हैं। हालांकि, एक रेस्टोरेंट ने ऐसी स्थिति को इस तरह संभाला, उसने सोशल मीडिया पर लोगों के दिल को जीत लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, एक महिला ने ऑनलाइन चीज मोमोज मंगाए थे। रेस्टोरेंट ने कोई फैसला लेने की जगह ईमानदारी दिखाई और दिल झूने वाला कदम उठाया। रेस्टोरेंट ने महिला को नॉर्मल क्रंची मोमोज भेजे और पार्सल में 20 रुपये नकद रिफंड भी रख दिया। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने एक हाथ से लिखा नोट भी भेजा। इसमें ग्राहक से माफी मांगते हुए पूरी बात समझाई गई। 
विज्ञापन


नोट में चीजी मोमोज स्टॉक में नहीं होने की बताई थी। लिखा था कि चीजी मोमोज का स्टॉक नहीं होने से इसलिए हमने नॉर्मल क्रंची मोमोज भेजे हैं। कीमत का 20 रुपये पार्सल में रख दिए, धन्यवाद। इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- सबसे छोटे-छोटे अच्छे काम सबसे बड़ा असर छोड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram


Viral Video: पहले दिखी सिर्फ पूंछ, फिर सामने आया ऐसा बड़ा सांप कि लोगों की फटी रह गईं आंखें


वीडियो में महिला ने दिखाया है कि कैसे उन्हें पार्सल खोलने पर 20 रुपये का रिफंड और हाथ से लिखा नोट मिला। उन्होंने कहा है कि  रेस्टोरेंट के इस छोटे से कदम ने उन्हें काफी खुश कर दिया। वीडियो पर भी लिखा गया था- जब कोई रेस्टोरेंट सच में अपने ग्राहकों की परवाह करता ह। इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

Viral Video: महिला का देसी दिमाग देख इंजीनियर भी रह जाएंगे दंग, बर्तन धोने का जुगाड़ हुआ वायरल



लोगों ने की तारीफ 
 

सोशल मीडिया पर लोगों ने रेस्टोरेंट की ईमानदारी और ग्राहक के प्रति सम्मान की तारीफ की है। लोगों का कहना है कि इस तरह के छोटे-छोटे ईमानदार कदम किसी व्यापार को खास बनाते हैं। एक शख्स का कहना है कि हमें ऐसे व्यापार का समर्थन करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed