फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Foreign boy for singing the superhit song of Aashiqui 2 film priyanka chopra also praised

Viral Video: विदेशी लड़के ने जब गाया 'आशिकी 2' का सुपरहिट गाना, प्रियंका चोपड़ा ने भी कर दी तारीफ

Fri, 02 Jan 2026 11:25 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 02 Jan 2026 11:25 AM IST
सार

Viral Video:  बॉलीवुड गाना गाते एक विदेशी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा भी खुद को इसे लाइक करने से नहीं रोक पाईं। 

विज्ञापन
Viral Video Foreign boy for singing the superhit song of Aashiqui 2 film priyanka chopra also praised
Foreign boy for singing Aashiqui 2 song - फोटो : @kwedaman

विस्तार

Foreign Boy For Singing  Aashiqui 2 Song: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ दिलों को छू जाते हैं। बॉलीवुड गाना गाते एक विदेशी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा भी खुद को इसे लाइक करने से नहीं रोक पाईं। इस विदेशी शख्स ने जिस शिद्दत और फील के साथ ये गाना गाया है, उसने भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

फिल्म (आशिकी 2) का गाना 

वीडियो की शुरुआत में कनाडा के टोरंटो के एक कंटेंट क्रिएटर क्वेडामन अरिजीत सिंह की गायकी की तारीफ करते हुए कहते हैं कि उनकी आवाज सीधे रूह को छू जाती है। भले ही उन्हें गाने के हिंदी बोल पूरी तरह समझ नहीं आ रहे थे, लेकिन इसकी धुन और अरिजीत के दर्द ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने खुद भी इसे गाना शुरू कर दिया। इस विदेशी शख्स ने जिस शिद्दत के साथ आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म (आशिकी 2) का गाना ‘हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते' गाया, उसे सुनकर नेटिजन्स खासकर भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kwedaman (@kwedaman)

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kwedaman नाम के अकाउंट शेयर किया गया है। फैंस इस बात से गर्व महसूस कर रहे हैं कि अरिजीत सिंह की सादगी और आवाज का जादू अब ग्लोबल लेवल पर महसूस किया जा रहा है। बता दें कि अरिजीत सिंह एक बेहद लोकप्रिय भारतीय गायक और संगीतकार हैं, जो अपनी भावपूर्ण आवाज़ के लिए जाने जाते हैं। अरिजीत की आवाज में जादू है, जिससे वे गानों को और भी खूबसूरत बना देते हैं। उनकी आवाज में एक खास भावुकता है, जो सुनने वालों को छू जाती है, और वे संगीत में पूरी तरह डूबे रहते हैं। 

Viral Video: लंदन की ट्रेन में समोसे बेचते भारतीय शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- विदेश में भी देसी स्वाद

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय फैंस क्वेडामन के कमेंट सेक्शन में जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि, संगीत वाकई में दिलों को जोड़ने वाली भाषा है तो वहीं कई लोग विदेशी क्रिएटर की कोशिश और सुरों को पकड़ने की उनकी कला की सराहना कर रहे हैं। 

Viral Video: डरावने अवतार में मेले में घूमती दिखी विशालकाय महिला, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश


Viral Video: लाल साड़ी में लड़की ने बिखेरा जलवा, ऋतिक के गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो ने मचाया तहलका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed