फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां लड़कियां पुरुषों के साथ सोती तो हैं लेकिन रहती नहीं, वजह जानकर दिमाग चकरा जाएगा

Mon, 08 Oct 2018 02:26 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
mosuo tribe and know about china Mosuo cast tradition of walking marriages

हमारे समाज में शादी को जीवन का अहम हिस्सा माना जाता है। जहां भारत में धारा 377, 497 को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है। तो वहीं आज हम आपको बता रहे हैं दुनिया की ऐसी जगह जहां लोग बिना शादी किए ही अपने साथी के साथ पूरा जीवन बिताते हैं। अपने पड़ोसी दक्षिण-पश्चिम चीन में मूसो जाति के लोगों का साथी चुनने का तरीका समाज में बिलकुल ही अलग है, यहां के लोग शादी नहीं बल्कि 'वॉकिंग मैरिज' करते हैं।



सोशल मीडिया के युग में आजकल कुछ लोग लिव-इन रिलेशनशिप को काफी प्राथमिकता देते हैं। लेकिन अभी भी समाज का एक बड़ा हिस्सा इसे स्वीकार नहीं करता। इन सब से परे दुनिया के एक कोने में ऐसी जगह भी है जहां लोग बिना शादी किए ही साथी के साथ जीवन बिताते हैं। 
 

mosuo tribe and know about china Mosuo cast tradition of walking marriages
1

वॉकिंग मैरिज एक ऐसी शादी होती है जिसमें दोनों में से कोई साथी रिश्ते से बाहर जा सकता है।इस शादी में महिला मुख्य किरदार निभाती है। ये मूसो जाति का समाज भी नारी प्रधान माना जाता है। पुरुष को चुनने और अहम फैसले लेने तक का अधिकार महिलाओं के पास रहता है। यही नहीं महिला एक से ज्यादा साथी चुनने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र होती है।

mosuo tribe and know about china Mosuo cast tradition of walking marriages

मूसो जाति के पुरुष महिलाओं के साथ नहीं रहते। वे पूरे दिन फिशिंग, शिकार और दूसरे कामों में व्यस्त रहते हैं। केवल रात को अपनी साथी के पास सोने के लिए जाते हैं। मूसो समाज की सबसे खास बात यह है कि यहां 13 साल की लड़की को किसी भी पुरुष से प्रेम करने का अधिकार मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mosuo tribe and know about china Mosuo cast tradition of walking marriages

लड़की के बालिग होने के बाद उसे अपना अलग कमरा दे दिया जाता है, जहां वह अपनी पसंद के लड़के के साथ वक्त बिता सकती है। इस रिश्ते में पुरुष महिला की किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं करता, बच्चे होने पर भी उसकी पूरी जिम्मेदारी मां और उसके घर वालों पर ही रहती है।

विज्ञापन
mosuo tribe and know about china Mosuo cast tradition of walking marriages
इस रिश्ते की नींव शादी या किसी तरह की औपचारिकता पर नहीं टिकी होती। ये लोग मर्जी से पूरा जीवन साथ बिता सकते हैं या अपना साथी बदल भी सकते हैं। जानने में जितना अजीब ये रिश्ता लग रहा है उतना है नहीं। यहां ज्यादातर लोग अपने साथी के लिए बहुत ही वफादार होते हैं। शादी जैसे किसी बंधन के बिना भी वो निस्वार्थ प्रेम करते हैं। जरूरी नहीं है कि मां को पता हो कि उसका पिता कौन है, यहां इस बात को तूल नहीं दिया जाता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed