फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्मत हो तो ऐसी, फैंस ने बनाया इस सेलिब्रिटी को अरबपति, सफर दिलचस्प

Mon, 08 Oct 2018 02:10 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
kylie jenner fans gives to her a luxury life
kylie jenner - फोटो : getty images
इन दिनों इंस्टाग्राम पोस्ट पर मोटी कमाई करने वाली सेलिब्रिटीज का जबरदस्त चर्चा छिड़ी है। अभी तक लोग इस बात से अपरीचित थे कि इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए जाते हैं लेकिन अब इस काम को आसान कर दिया है पोस्ट शेड्यूल करने वाले प्लेफॉर्म हॉपरएचक्यू ने। इसी के द्वारा इंस्टाग्राम से कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज की बात सामने आई। इन्होंने पूरी दुनिया में मोटी कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज को इस सूची में रखा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सूची में जिस शख्सियत का नाम शीर्ष पर है वह महज 21 साल की है।  


 
kylie jenner fans gives to her a luxury life
kylie jenner
जी हां, इनका नाम है काइली जेनर। आज की तारीख में यह अभिनेत्री अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जो चार्ज ले रही है उसके बारे में सुनने भर से ही आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यह राशी बेहद ज्यादा है। अभी तक किसी सेलीब्रिटी ने शायद ही कभी इतना चार्ज लिया हो। जी हां, यह अभिनेत्री अपना एक इंस्टाग्राम पोस्ट सार्वजनिक करने की खातिर तकरीबन 7.20 करोड़ रुपए चार्ज लेती है। 

 
kylie jenner fans gives to her a luxury life
Kylie And The Statue - फोटो : therichest.com
अब आप सोच रहे होंगे कि इतने पैसों में तो एक अच्छी खासी फिल्म तैयार हो सकती है। लेकिन आपके लिए यहां ये जानना जरूरी है कि इस अभिनेत्री की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। इसलिए काइली के इंस्टाग्राम पर 11.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। बता दें वह यहां सबसे ज्यादा फॉलो होने वाली स्टार हैं। उनके फैंस उनके लिए इस कदर दीवाने हैं कि काइली के लिए वे कुछ भी करने को तैयार है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kylie jenner fans gives to her a luxury life
kylie jenner
इसी का नतीजा है कि उनके फैंस ने उनके लिए सोशल मीडिया पर 'Go Fund Me campaign' चला रखा है। इस कैंपेन के जरिए लोग काइली के सम्मान में उन्हें पैसे दान देने की अपील कर रहे हैं। जबकि काइली के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। काइली के नाम पर कुल 6675 करोड़ की संपत्ति आंकी गई है। 

 
विज्ञापन
kylie jenner fans gives to her a luxury life
Kylie Jenner
सोशल मीडिया पर जारी इस कैंपेन में लोगों से दान की अपील करते हुए लिखा गया है कि 'हम उस दुनिया में नहीं रहना चाहते जहां काइली के पास 1 अरब डॉलर की संपत्ति न हो। निश्चित रूप से हमें इसका इंतजाम करना होगा और काइली को 100 मिलियन डॉलर एकत्रित कर उन्हें देने चाहिए ताकि वो दुनिया के अरबपति लोगों की सूची में शामिल हो सकें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed