सोशल मीडिया पर मुंबई के महाराष्ट्र नगर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में कैद हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में एक महिला चार साल की बच्ची को बेरहमी से मारने-पीटने लगती है।बच्ची के परिजनों का आरोप है कि महिला ने जादू-टोना करते हुए बच्ची को पीटा है।
लिफ्ट में महिला ने दिखाई हैवानियत, वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
मुंबई के सबर्बन ट्रॉमबे की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में एक महिला ने चार साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई की है। सोशल मीडिया पर और वेबसाइट्स पर सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला बच्ची को पहले लिफ्ट के अंदर लेकर आती है, फिर गेट बंद कर मासूम को बेरहमी से पीटती है।मारपीट के दौरान ही महिला को याद आता है कि लिफ्ट में सीसीटीवी लगा हुआ है तो उसके बाद महिला ने पता नहीं क्या किया कि सीसीटीवी फुटेज भी कुछ सेकेंड के लिए ब्लैक हो जाता है।
साथ ही महिला अजीब हरकत भी करती दिख रही है जैसे कोई जादू टोना कर रही हो। महिला ने बच्ची को कभी हाथ तो कभी पैर से मारा। मासूम के नीचे गिरने के बाद महिला उसके शरीर पर बैठ जाती है और कुछ बड़बड़ाने लगती है। बच्ची की चीख सुनकर परिजन लिफ्ट का दरवाजा पीटने लगते हैं, काफी देर कोशिश के बाद बच्ची को बचाया जा सका। लोगों ने किसी तरह उस महिला को जबरन लिफ्ट से बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक, जो महिला बच्ची को पीट रही है उसका नाम रिजवाना बेगम है। हालांकि पुलिस ने बच्ची को मारने और किडनेपिंग करने की कोशिश के तहत आईपीसी की धारा 394 के तहत रिजवाना बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बच्ची को बुरी तरह पीट रही है और बच्ची जोर-जोर से दर्द के मारे रो रही है। बताया यह भी जा रहा है कि रिजवाना ने बच्ची के इयरिंग चोरी कर ली थी, जो पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने छुड़ा लिए हैं। पुलिस ने जब महिला से ऐसा करने के बारे में पूछा तो महिला बार-बार अपना बयान बदल रही है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कुछ ऐसी चीजें मिली हैं जिससे ये लग रहा है कि महिला बच्ची पर कुछ तंत्र-मंत्र कर रही थी।
HORIBLE #crime!
— #PotholeWarriors4SafeMumbai🇮🇳🕳🛵👷♂️🚧💡🕯👍🌴 (@PotholeWarriors) November 15, 2018
Rizwana Begum the woman in the CCTV footage brutally assaulted a 4-yr-old girl in the lift. She later sat on the girl & prevented people to rescue her too. @MumbaiPolice has arrested her. Hope she’s dealt severely for this inhuman behaviour. @ChemburChapters pic.twitter.com/rpA6NsT31h