फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर फिल्मी दुनिया के पर्दे के पीछे छिपे काले रहस्यों का पर्दाफाश करने के लिए तैयार हैं। करण जौहर यह खुलासा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं कि बॉलीवुड में पर्दे के पीछे क्या चल रहा है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपनी पहली काल्पनिक सीरीज शोटाइम के लिए करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है। सीरीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और अब आखिरकार सीरीज का दमदार ट्रेलर भी जारी हो चुका है।
Showtime Trailer: 'सिनेमा धंधा नहीं धर्म है', बॉलीवुड की चमक के पीछे छिपे काले रहस्यों का पर्दाफाश करेगी सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज शोटाइम में इमरान हाशमी को दूसरी पीढ़ी के फिल्म निर्माता के रूप में दिखाया गया है, जिनका महिमा मकवाना के किरदार के साथ मतभेद में है। महिमा एक नई कलाकार हैं, जो इंडस्ट्री में कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन शोबिज के खिलाड़ी इमरान हाशमी के साथ उनका मुकाबला है। इमरान एक प्रभावशाली फिल्म निर्माता की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं, जिन्होंने शीर्ष पर अपनी पहुंच बनाए रखने के लिए बेहतरीन कंटेंट तैयार करने का फैसला किया। ट्रेलर में वे भाई-भतीजावाद पर भी कटाक्ष करते हैं और कहते हैं कि हर बाहरी व्यक्ति एक बॉलीवुड में इंडस्ट्री के अंदर का व्यक्ति बनना चाहता है।
Kajol: हॉरर फिल्म में काम करने ही योजना बना रही हैं काजोल, 'आस्क मी' सेशन में अभिनेत्री ने किया खुलासा
वहीं नसीरुद्दीन शाह फिल्म स्टूडियो के मुखिया के रूप में हैं, जो हर हाल में इंडस्ट्री में अपनी ताकत बचाए रखना चाहते हैं और वे कहते हैं कि सिनेमा धंधा नहीं धर्म है, जिसे कोई गैर तो क्या, हमारा अपना व्यक्ति भी नहीं छीन सकता। इस बीच शो में सुपरस्टार की भूमिका निभा रहे राजीव खंडेलवाल यह एहसास दिलाते हैं कि इंडस्ट्री में ताकत एक स्टार के हाथों में है।
View this post on Instagram
A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)
Showtime Trailer: 'सिनेमा धंधा नहीं धर्म है', बॉलीवुड की चमक के पीछे छिपे काले रहस्यों का पर्दाफाश करेगी सीरीज
मौनी रॉय सीरीज में इमरान की पत्नी का किरदार निभा रही हैं और ट्रेलर में उनका हॉट अवतार नजर आ रहा है। नसीरुद्दीन शाह एक फिल्म स्टूडियो के मुखिया की भूमिका में हैं। वहीं श्रिया सरन भी अहम भूमिका में हैं। सुमित रॉय और मिहिर देसाई द्वारा निर्मित और मिहिर देसाई और अर्चित कुमार द्वारा निर्देशित 'शोटाइम' कैमरे के पीछे छिपी अनदेखी दुनिया को उजागर करेगी। इस सीरीज में दर्शकों को बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के साथ-साथ सत्ता और ताकत हासिल करने के संघर्ष की झलक देखने को मिलेगी।
Shah Rukh Khan: पूर्व नौसैनिकों की रिहाई में शाहरुख की नहीं थी कोई भागीदारी, किंग खान की ओर से बयान जारी
इससे पहले सीरीज के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा था कि शोटाइम एक ऐसी सीरीज है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है। यह शोबिज के शक्ति संघर्षों को दिखाती है। इतनी मजबूत और सशक्त कहानी बताने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार से बेहतर कोई साथी नहीं हो सकता था। हम दर्शकों के लिए इस सीरीज को रिलीज करने के लिए बेहद उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि वे इस सीरीज का आनंद लेंगे। 'शोटाइम' का प्रीमियर आधिकारिक तौर पर आठ मार्च, 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा।
Lahore 1947: 'लाहौर 1947' में प्रीति-सनी के साथ यह भूमिका निभाएंगी शबाना आजमी, राजकुमार संतोषी ने किया खुलासा