{"_id":"673ed4ee4334f3f3fc003593","slug":"bitcoin-breaks-97-000-for-first-time-on-optimism-over-trump-crypto-plans-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cryptocurrency: एक लाख डॉलर की ओर बढ़ रहा बिटकॉइन, पहली बार क्रिप्टोकरेंसी का भाव 97,000 डॉलर के पार पहुंचा","category":{"title":"Cryptocurrency","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी","slug":"cryptocurrency"}}
Cryptocurrency: एक लाख डॉलर की ओर बढ़ रहा बिटकॉइन, पहली बार क्रिप्टोकरेंसी का भाव 97,000 डॉलर के पार पहुंचा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Bitcoin Prices All Time High: निवेशकों को अनुमान है कि दोबारा राष्ट्रपति चुने गए चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प का कार्यकाल क्रिप्टोकरेंसी के लिए अमेरिकी विनियामक दृष्टिकोण से सकारात्मक साबित होगा। बिटकॉइन की कीमतें एशिया व्यापार में पहली बार 97,000 डॉलर से ऊपर पहुंच गईं। आइए जानें क्रिप्टो बाजार का हाल।

क्रिप्टोकरेंसी
- फोटो : अमर उजाला

Trending Videos
विस्तार
बिटकॉइन की कीमत गुरुवार को 100,000 डॉलर के करीब पहुंच गई। पहली बार इसकी कीमत 97,000 डॉलर के स्तर को पार कर गया। गुरुवार को यह 3.19% की बढ़त के साथ पहली बार 97,394 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
Trending Videos
निवेशकों को अनुमान है कि दोबारा राष्ट्रपति चुने गए चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प का कार्यकाल क्रिप्टोकरेंसी के लिए अमेरिकी विनियामक दृष्टिकोण से सकारात्मक साबित होगा। बिटकॉइन की कीमतें एशिया व्यापार में पहली बार 97,000 डॉलर से ऊपर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल क्रिप्टोकरेंसी की कीमत दोगुनी से ज्यादा हो गई है और ट्रम्प के अगले अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने और कांग्रेस में क्रिप्टो समर्थक सांसदों के चुने जाने के बाद से दो हफ्तों में इसमें लगभग 40% की बढ़ोतरी हुई। आईजी मार्केट्स के विश्लेषक टोनी साइकैमोर ने कहा, "हालांकि यह अब पूरी तरह से ओवरबॉट क्षेत्र में है, लेकिन यह एक लाख डॉलर का स्तर पा कर सकता है।"
क्रिप्टोबाजार का हाल यहां जानें
बिटकॉइन | 97,189 | +2,810 | +2.98% |
इथेरियम | 3,105.72 | +25.72 | +0.84% |
एक्सआरपी | 1.1082 | +0.0027 | +0.25% |
सोलाना | 238.14 | +1.29 | +0.54% |
डॉजकॉइन | 0.3822 | +0.0059 | +1.57% |
कार्डानो | 0.7842 | -0.0266 | -3.28% |