सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   127 students stranded in Iran and 12 senior citizens from Tricity in Dubai; Chandigarh-Dubai flights suspended

चंडीगढ़ में पहली बार इंटरनेशनल मैराथन : सड़कों पर 38 अंतरराष्ट्रीय धावकों सहित 3500 ने उत्साह के साथ भरी रफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
127 students stranded in Iran and 12 senior citizens from Tricity in Dubai; Chandigarh-Dubai flights suspended
विज्ञापन
चंडीगढ़। रविवार की सुबह चंडीगढ़ की सड़कों पर हजारों रनर्स ने जोश और उत्साह के साथ रफ्तार भरी। यूटी प्रशासन की ओर से आयोजित चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में 38 अंतरराष्ट्रीय धावकों सहित 3500 से अधिक एथलीट्स ने हिस्सा लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया। मैराथन को पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं भी 5 किलोमीटर दौड़ में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
Trending Videos

मैराथन में चार श्रेणियों में 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी (हाफ मैराथन) और 42 किमी (फुल मैराथन) की दौड़ शामिल रही। इनमें बड़ी संख्या में धावकों ने भाग लेकर फिटनेस और खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम में संजय टंडन, सतनाम सिंह संधू, जतिंदर पाल मल्होत्रा, मंडीप सिंह बराड़, डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, निशांत कुमार यादव, प्रेरणा पुरी, सौरभ कुमार अरोड़ा, सीबी ओझा और कंवरदीप कौर सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इनके साथ गुरजंट सिंह ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे रिजल्ट
फुल मैराथन (42 किमी) महिला वर्ग
पहला - मस्करीम (02:31:14)
दूसरा - रूथ चेलंगट वकाबू (02:31:15)
तीसरा - रीता जेलागट (02:33:57)

फुल मैराथन (42 किमी) पुरुष
पहला - ओलबाना नेगासा यादाते (02:17:41)
दूसरा - एग्रे किप्रोटिच रोनो (02:17:41)
तीसरा - सिलास चेबी (02:17:42)

हाफ मैराथन (21 किमी) महिलाएं
प्रथम – त्सेहे देसालेग्न (01:14:38)
दूसरा - इवेन चेपकेमोई (01:15:29)
तीसरा स्थान – मुन्नी देवी (01:15:42)


हाफ मैराथन (21 किमी) – पुरुष
प्रथम स्थान – हरमनजोत सिंह (01:02:04)
दूसरा - पंचानन बेरा (01:02:09)
तीसरा - केम्बोई केविन किप्रोनो (01:02:14)

10 किलोमीटर दौड़ : महिलाएं
प्रथम स्थान – सोनिया (00:34:35)
दूसरा - सेनायित अयेले (00:34:38)
तीसरा स्थान – अंजली (00:38:46)

10 किलोमीटर दौड़ – पुरुष
प्रथम स्थान – साहिल कपूर
द्वितीय स्थान – गौरव कसाना
तीसरा स्थान – सावन

इतना मिला पुरस्कार







फुल मैराथन (42 किमी) (पुरुष और महिला)

पहला स्थान – 7,00,000
दूसरा स्थान – 5,00,000
तीसरा स्थान- 3,00,000



हाफ मैराथन (21 किमी) (पुरुष और महिला)
पहला स्थान – 4,00,000
दूसरा स्थान – 3,00,000
तीसरा स्थान – 1,50,000

10 किलोमीटर दौड़ (पुरुष और महिला)
प्रथम – 2,00,000
दूसरा स्थान – 1,50,000
तीसरा स्थान – 1,00,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed