सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A modern AYUSH institute will be built in Sector-48, 4.8 acres of land has been allotted.

Chandigarh News: सेक्टर-48 में बनेगा आधुनिक आयुष संस्थान, 4.8 एकड़ जमीन आवंटित

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A modern AYUSH institute will be built in Sector-48, 4.8 acres of land has been allotted.
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ को हेल्थकेयर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में यूटी प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रशासन ने सेक्टर-48 में आधुनिक आयुष संस्थान स्थापित करने के लिए 4.8 एकड़ भूमि आवंटित कर दी है। इस परियोजना को पहले सेक्टर-26 में प्रस्तावित किया गया था लेकिन स्थान की कमी और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इसे सेक्टर-48 में स्थानांतरित किया गया है।
Trending Videos

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार नए स्थान का चयन बेहतर कनेक्टिविटी और भविष्य के विस्तार को ध्यान में रखकर किया गया है। सेक्टर-48 चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के बीच होने के कारण मरीजों और छात्रों के लिए अधिक सुलभ होगा। यहां पर्याप्त खुली जगह उपलब्ध होने से संस्थान को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह संस्थान यूटी प्रशासन की ओर से संचालित होगा और आयुर्वेद व होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों पर केंद्रित रहेगा। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को कम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। साथ ही संस्थान में शोध और आधुनिक चिकित्सा के साथ समन्वय स्थापित कर मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा दी जाएगी। प्रशासन अब परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना और डिजाइन तैयार करने में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि जमीन का डिमार्केशन पूरा हो चुका है और जल्द ही निर्माण से संबंधित प्रक्रिया शुरू होगी।
चीफ इंजीनियर सीबी ओझा के अनुसार सेक्टर-26 में जगह की कमी के कारण प्रोजेक्ट को सेक्टर-48 में शिफ्ट किया गया है। अब इसकी ड्राइंग और आगे की प्रक्रिया पर काम जल्द शुरू होगा। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के शिलान्यास की तैयारी की जा रही है और जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस संस्थान के शुरू होने से न केवल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा बल्कि शिक्षा और शोध के नए अवसर भी खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed