सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A video has gone viral showing currency notes being distributed at Gurdwara Shaheed Ganj after being stamped with a treasury seal.

Chandigarh News: गुरुद्वारा शहीद गंज में करेंसी नोटों पर खजाना की मुहर लगाकर वितरित करने का वीडियो वायरल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
A video has gone viral showing currency notes being distributed at Gurdwara Shaheed Ganj after being stamped with a treasury seal.
विज्ञापन
अमृतसर। गुरुद्वारा शहीद गंज, चाटीविंड चौक में कुछ लोगों की ओर से खजाना बांटे जाने का मामला सामने आया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार कुछ लोग सेवक जत्था की मोहर लगा कर असली करेंसी नोटों पर खजाना की मुहर लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित कर रहे थे। यह सिलसिला पिछले कुछ दिनों से चल रहा था और अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैल गई हैं।
Trending Videos

सोशल मीडिया पर यह वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा के प्रबंधन से इस खजाने को प्राप्त करने की मांग की। इस पर गुरुद्वारा शहीद गंज के मैनेजर जतिंदरपाल सिंह, ग्रंथी भाई दया सिंह और भाई गुरप्रीत सिंह ने स्पष्ट किया कि गुरु घरों में इस तरह के खजाने की कोई मान्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संगत को गुमराह कर रहे हैं और इस तरह की हरकतें गुरु घरों की मर्यादा के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधन ने बताया कि रविवार को भी इस प्रकार की शिकायत मिली थी, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति को पकड़कर माफी मंगवाते हुए चेतावनी दी गई। मैनेजर जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना हुई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुलिस से भी शिकायत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed