सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP protests at Plaza against gas cylinder shortage and price hike

Chandigarh News: गैस सिलिंडर की किल्लत, बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्लाजा में आप का प्रदर्शन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
AAP protests at Plaza against gas cylinder shortage and price hike
विज्ञापन
चंडीगढ़। रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-17 प्लाजा में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता गैस सिलिंडर लेकर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Trending Videos

आप नेताओं ने कहा कि डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार अब आम जनता के लिए ट्रबल इंजन बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने रसोई पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी तो 400 रुपये के सिलिंडर पर सड़कों पर प्रदर्शन करती थी लेकिन अब सिलिंडर महंगे होने पर सरकार चुप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं का कहना था कि एक तरफ महंगाई से जनता की कमर टूट चुकी है, वहीं दूसरी ओर गैस की सप्लाई रोककर कृत्रिम किल्लत पैदा की जा रही है ताकि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यह प्रदर्शन अभी झांकी है। यदि गैस सिलिंडर की कीमतों पर जल्द काबू नहीं पाया गया और शहर में आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, पार्षद हरदीप सिंह, महासचिव सन्नी औलख, अंजू कट्याल, योगेश ढींगरा, जसबीर सिंह लाडी, शादाब राठी, ललित मोहन, मेवा राम सहित कार्यकर्ता मौैजूद रहे। साथ ही स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए तंवर भी मौजूद रहे।
आप संयोजक के खिलाफ नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति पत्नी के साथ प्लाजा पहुंचा और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से हटाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed