सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator Gulabchand Kataria inaugurated Rose Festival Chandigarh

Rose Festival 2026: प्रशासक गुलाब चंद की टोपी पर 'गुलाब'; कटारिया ने किया रोज फेस्ट का उद्घाटन, तीन दिन चलेगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Feb 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में शुक्रवार पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने रोज फेस्टिवल उद्घाटन किया। तीन दिन (शुक्रवार-शनिवार-रविवार) चलने वाले रोज फेस्ट का शहर के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। 
 

Administrator Gulabchand Kataria inaugurated Rose Festival Chandigarh
रोज फेस्टिवल में पत्नी के साथ पहुंचे प्रशासक गुलाबचंद कटारिया। - फोटो : करुण शर्मा।
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ में 54वें रोज फेस्टिवल का आगाज हो गया है। रोज फेस्ट का खुमार शहरवासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में शुक्रवार पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने रोज फेस्टिवल उद्घाटन किया। प्रशासक कटारिया जब रोज फेस्टिवल का उद्घाटन करने पहुंचे तो उन्होंने काले रंग की हैट लगाई थी, जिसके ऊपर गुलाब लगा हुआ था। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ रहीं। उनके अलावा प्रशासनिक अधिकारी और नगर निगम के मेयर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। तीन दिन (शुक्रवार-शनिवार-रविवार) चलने वाले रोज फेस्ट का शहर के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। 

Trending Videos


इस बार रोज फेस्ट में 850 से अधिक किस्मों के गुलाब प्रदर्शित किए जा रहे हैं। रोज फेस्टिवल में चंडीगढ़ के ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक के लोग पहुंचते हैं। तीन दिन में लाखों लोग रोज फेस्ट का लुत्फ उठाएंगे। दूसरे और तीसरे दिन (शनिवार और रविवार) को खासी भीड़ उमड़ेगी। क्योंकि इन दो दिन अधिकांश लोगों की छुट्टी रहती है। रोज फेस्टिवल को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। रोज फेस्टिवल के दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित अन्य राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। वहीं डीजे पर गानों की धून पर युवाओं का डांस खासा आकर्षण का केंद्र रहता है।  पिछले वर्ष करीब पांच लाख लोगों ने इस महोत्सव में हिस्सा लिया था। ऐसे में इस बार भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Administrator Gulabchand Kataria inaugurated Rose Festival Chandigarh
प्रशासक गुलाब चंड कटारिया की टोपी पर लगा गुलाब। - फोटो : करुण शर्मा।

20 से 22 फरवरी तक चलेगा महोत्सव
54वां रोज फेस्टिवल 20 से 22 फरवरी तक सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। मिस्टर रोज किंग और रोज क्वीन प्रतियोगिता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्पर्धा, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, लोक नृत्य और फोटोग्राफी प्रतियोगिता जैसे कई आकर्षण रखे गए हैं। हेलीकॉप्टर राइड और हॉट एयर बैलून की व्यवस्था भी की गई है। बच्चों के लिए झूलों का इंतजाम है। 

यहां पार्क कर सकते हैं वाहन

  • चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर के पीछे वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। 
  • सेक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) और यूटी सचिवालय के पीछे भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। सेक्टर-9 पंजाब पुलिस मुख्यालय के पीछे से लेकर केंद्रीय सदन तक। 
  • सेक्टर-9 मध्य मार्ग पर एससीओ के सामने। 
  • सेक्टर-16 रोज गार्डन की बैक साइड। 
  • सेक्टर-17 स्थित होटल ताज के सामने।
  • सेक्टर-17 टीडीआई मॉल के सामने। 
  • सेक्टर-17 मल्टीलेवल पार्किंग और नीलम थिएटर पार्किंग। 
  • सेक्टर-17 नगर निगम कार्यालय की पार्किंग।
  • सेक्टर-17 रास फ्रंटियर के पास।
  • सेक्टर-17 नीलम थिएटर के साथ लगती पार्किंग में भी वाहन पार्क कर सकते हैं। 

Administrator Gulabchand Kataria inaugurated Rose Festival Chandigarh
रोज़ गार्डन में प्रशासक की लाइव पेंटिंग बनाता युवक। - फोटो : करुण शर्मा।

लोगों से ट्रैफिक पुलिस की खास अपील
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से अपील की गई है कि लोग अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग में खड़े करें। सेक्टर-16 की अंदरूनी सड़कों, साइकिल ट्रैक, पैदल मार्ग और नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क न करें। नियमों की अनदेखी कर पार्क किए वाहनों को पुलिस जब्त करेगी। ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं रोज फेस्ट के चलते कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट या प्रतिबंधित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed