{"_id":"69983e4ebf8751d7b10e0547","slug":"video-dsp-sets-up-high-tech-check-post-in-phagwara-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में रेड अलर्ट के चलते डीएसपी ने लगाया हाई टेक नाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में रेड अलर्ट के चलते डीएसपी ने लगाया हाई टेक नाका
'गैंगस्टरों पर वार' अभियान के तहत चल रहे रैड अलर्ट के दौरान फगवाड़ा पुलिस ने डीएसपी भारत भूषण के नेतृत्व में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग के साथ साथ कई लोगों की तलाशी भी ली गई। इस अवसर पर डीएसपी ने बताया कि सरकार की हिदायतों पर आज फगवाड़ा के गाँव नंगल मझां के मोड़ पर जीटी रोड पर हाई टेक नाका लगा कर वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय समय पर ऐसे नाके लगा कर चैकिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ लोगों के चालान भी काटे गए हैं। इस अवसर पर फगवाड़ा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अमन देवेश्वर भी उनके साथ थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।