सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police reunited an elderly man found beggarly at Tikona Park in Loharu, Bhiwani, with his family

भिवानी में लोहारू के तिकोना पार्क में भिखारी हालत में मिले बुजुर्ग को पुलिस ने परिवार से मिलाया

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:35 AM IST
Police reunited an elderly man found beggarly at Tikona Park in Loharu, Bhiwani, with his family
गांव कासनी कला खुर्द निवासी रोहताश जो पिछले कई वर्षों से अज्ञात कारणों के चलते अपने घर से बाहर रह रहे थे। हाल ही में लोहारू के तिकोना पार्क में अत्यंत दयनीय अवस्था में पाए गए। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से पार्क में ही रह रहे थे और उनका खान-पान व रहने का कोई स्थायी प्रबंध नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार वे भिखारी जैसी स्थिति में जीवन व्यतीत कर रहे थे। इस दौरान लोहारू के निजी कार चालकों की नजर उक्त बुजुर्ग पर पड़ी। मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि तिकोना पार्क में एक बुजुर्ग व्यक्ति कई दिनों से असहाय अवस्था में रह रहा है, जिसका कोई परिजन आसपास दिखाई नहीं दे रहा। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात इंचार्ज जयवीर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत बहल थाना प्रभारी संजय कुमार से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गांव कासनी कला खुर्द में संभावित परिजनों से संपर्क साधा। आवश्यक पुष्टि के बाद परिवारजनों को सूचना दी गई। इसके उपरांत डायल 112 इंचार्ज एएसआई जयवीर, सिपाही अमित तथा एसपीओ राजकुमार की मौजूदगी में परिवार से पहुंचे विकास पुत्र राजेंद्र और नरेश पुत्र इंद्रसिंह को बुजुर्ग रोहताश को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन और सूचना देने वाले जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते सूचना न मिलती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब वे रोहताश की देखभाल पूरी जिम्मेदारी से करेंगे। डायल 112 इंचार्ज एएसआई जयवीर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी स्थान पर कोई व्यक्ति या महिला लावारिस, असहाय या संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई दे तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: सामूहिक विवाह समारोह में 25 कन्याओं ने लिए फेरे

20 Feb 2026

Video: एरा अस्पताल के गार्डों और अधिवक्ताओं में हुआ विवाद, गार्डों ने वकीलों को पीटा

19 Feb 2026

Chamoli: बेडूबगड़ में शुरू हुआ जनजाति समागम, समाज में विशिष्ठ पहचान रखती है नीती-माणा की समृद्ध संस्कृति

19 Feb 2026

Video: नशे में चचेरे देवर ने पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को पटक पटक कर मार डाला

19 Feb 2026

Noida: धमकी भरे ई-मेल से स्कूलों में सतर्कता, प्रशासन ने की जांच, परीक्षाएं निर्धारित समय पर हुुई संपन्न

19 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: शुक्रवार से शुरू होगा टेनिस टूर्नामेंट

19 Feb 2026

Rudraprayag: बीरों देवल में 25 वर्षों बाद निकली मां चंडिका की पावन डोली के दर्शन करेंगे सीएम धामी, तैयारियां पूरी

19 Feb 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने किया थाना अतरौली क्षेत्र का पैदल गश्त

19 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में हुईं रंगारंग प्रस्तुतियां, दर्शकों की उमड़ी भीड़

19 Feb 2026

अंबाला: थल सेना, नौसेना और सीमा सुरक्षा बल के जांबाज गनर्स का अंबाला में सैन्य अफसरों ने किया स्वागत

19 Feb 2026

VIDEO: आगरा किला में मनाया गया शिव जन्मोत्सव, शिवाजी महाराज की जयंती पर हुआ भव्य समारोह

19 Feb 2026

Bilaspur News: ज्वेलर्स लूटकांड में बड़ा खुलासा, यूपी में मुठभेड़ के बाद पांच गिरफ्तार, लूटा सोना बरामद

राहुल सप्रू स्टेडियम में मधुमक्खियों से खिलाड़ियों में दहशत, हमले से अंपायर की हुई थी मौत

19 Feb 2026

मौंरग लदे ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर. चालक घायल

19 Feb 2026

राजधानी मार्ग के दोनों छोर के मुख्य नालों के पत्थर टूटे, गिर रहे लोग

19 Feb 2026

अलीगढ़ के वार्ड 61 रजा नगर में नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, की नाराजगी

19 Feb 2026

अंबाला: जिसे बेसहारा समझकर दुनिया ने दी भीख, मौत के बाद निकला लाखों का मालिक

19 Feb 2026

कानपुर: लोधेश्वर मंदिर रोड ग्रीन बेल्ट को बना दिया टेंट गोदाम

19 Feb 2026

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कानपुर को बदनामपुर कहने का मामला विधानसभा में गूंजा

19 Feb 2026

हरदोई में पत्थर लगने से टूटे वंदे भारत के शीशे, मची अफरा-तफरी

19 Feb 2026

राजपुरा में रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की लाश

19 Feb 2026

कानपुर: छत्रपति शिवाजी की मनाई जयंती, बांटी मिठाई

19 Feb 2026

Video: बहराइच में आम के पेड़ के नीचे मादा तेंदुए संग चार शावक दिखे, दहशत

19 Feb 2026

ग्रेटर नोएडा: तीन घंटे की जटिल सर्जरी के बाद 27 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन

19 Feb 2026

Video: लाडली विवाह उत्सव में 15 जोड़ों के शादी समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

19 Feb 2026

Noida: पहले रोजे के साथ कॉलेज पहुंचीं छात्राएं, मांगी अमन-चैन की दुआएं, देखें रिपोर्ट

19 Feb 2026

Noida: ब्राजील सरकार के मंत्री पहुंचे नोएडा, खेती और एआई पर हुई चर्चा

19 Feb 2026

Gurugram: फर्जी इंश्योरेंस क्लेम का भंडाफोड़, तीन कर्मचारी गिरफ्तार, 65 नकली फाइलें बरामद

19 Feb 2026

Faridabad: अनाथ बालिकाओं को मिलेगा फ्री शिक्षा का अधिकार, फरीदाबाद के छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

19 Feb 2026

हरियाणा बोर्ड एग्जाम: फरीदाबाद में 28 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा, 79 परीक्षा केंद्र तैयार

19 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed