Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Son attacks father Satish with a knife while he is sitting at a tea stall in Singhani; he has been referred to Bhiwani in critical condition, and the police have launched an investigation.
{"_id":"6a71def9bf5078edc20c8f47","slug":"video-son-attacks-father-satish-with-a-knife-while-he-is-sitting-at-a-tea-stall-in-singhani-he-has-been-referred-to-bhiwani-in-critical-condition-and-the-police-have-launched-an-investigation-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिंघानी में चाय की दुकान पर बैठे सतीश पर बेटे ने किया चाकू से हमला , गंभीर हालत में भिवानी रेफर, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघानी में चाय की दुकान पर बैठे सतीश पर बेटे ने किया चाकू से हमला , गंभीर हालत में भिवानी रेफर, पुलिस जांच में जुटी
भिवानी। गांव सिंघानी में मंगलवार को चाय की दुकान पर बैठे सतीश पर बेटे अंकित ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल सतीश को तत्काल लोहारू के उप नागरिक अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए भिवानी जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने उप नागरिक अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना तथा बाद में घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि सतीश की पत्नी द्वारा पूर्व में सतीश के खिलाफ एक शिकायत दी गई थी, जिस पर पुलिस पहले से जांच कर रही थी। चाकूबाजी की इस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। घायल के बयान एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।