Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Jasmine Lamboria, the boxer from Bhiwani and a medalist at the Glasgow Commonwealth Games, was welcomed at Delhi Airport.
{"_id":"6a71d290a1ce4309a0006e1e","slug":"video-jasmine-lamboria-the-boxer-from-bhiwani-and-a-medalist-at-the-glasgow-commonwealth-games-was-welcomed-at-delhi-airport-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी की ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी की ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
भिवानी। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी ढांडा, प्रीति पंवार, प्रिया घणघस, सचिन सिवाच व नरेंद्र बेरवाल सोमवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर भिवानी से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे और ढोल-नगाड़ों व पुष्प वर्षा से खिलाड़ियों का स्वागत किया। एयरपोर्ट पहुंचे सभी खिलाड़ियों ने अपने पदक देश की जनता को समर्पित किए और कहा की आगे भी इसी तरह विश्वास बनाए रखें और हमारी हौसला अफजाई करते रहें। भिवानी के गांव धनाना से पहुंची मुक्केबाजी प्रिया की मां ने इस दौरान देसी घी का चूरमा खिला कर बेटी का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान भिवानी से खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों के साथ द्रोणाचार्य अवार्डी कोच महावीर सिंह, मुक्केबाजी कोच नवीन शर्मा, मिताथल से कोच अनिल टेकराम सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। हरियाणा सरकार की तरफ से खेल मंत्री गौरव गौतम ने भी एयरपोर्ट पर पहुंच कर खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। वहीं, छह अगस्त को खिलाड़ी भिवानी पहुंच रहे हैं। इस दौरान गांव धनाना में साक्षी ढांडा व प्रिया घणघस का स्वागत किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।