{"_id":"6997da039ae90763030bf342","slug":"video-mandi-audience-danced-to-pahari-punjabi-and-hindi-songs-brave-women-were-honored-on-the-fourth-evening-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गानों पर झूमे दर्शक, चौथी संध्या में वीर नारियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गानों पर झूमे दर्शक, चौथी संध्या में वीर नारियों को मिला सम्मान
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी, पंजाबी, हिंदी और बालीवुड गानों पर युवाओं ने खूब धमाल मचाया। कुमार साहिल, अरिन अरोड़ा व अर्शप्रीत कौर ने संध्या में शानदार प्रस्तुति से चार चांद लगा दिए। जबकि लोक गायिका ममता भारद्वाज ने भी खूब समा बांधा। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप कुमार पठानिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके साथ धर्मपुर के विधायक एवं शिवरात्रि आम सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।इस मौकेपर वीर नारियों को सम्मानित भी किया। संध्या में पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और शहीदों के परिजनों को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मान दिया गया। कुमार साहिल ने गुरूवंदना से आगाज करते हुए कई फिल्मी और पंजाबी गीत गाकर युवाओं को खूब नचाया। इससे पहले मंडी शहर की दंपति जोड़ी अरिन व पार्श्व गायिका अर्शप्रीत ने अपने हिंदी, पहाड़ी व पंजाबी गीतों से धमाल मचाते हुए पंडाल में बैठे दर्शकों को खूब नचाया। दंपति के गानों पर मंडी वासी जमकर झूमे और सांस्कृतिक संध्या का भरपूर मनोरंजन किया। संध्या का आगाज रोजाना की तरह बीरी सिंह दल की ओर से शहनाई वादन से किया गया। ममता भारद्वाज ने भी अपने गानों से दर्शकों को खूब झुमाया। इसके अलावा पायल सूर्यवंशी, गौरव पठानिया, प्रवेश निहाल्टा, शारदा शर्मा, वीरेंद्र मल्होत्रा, नरेश भारद्वाज, सोनू, संजीव धीमान, टीम ब्लैक पेंथर, विवेक मौर्या, योर्स एचआर, विवेक राजटा, दीपक राही, भीष्मदेव और फिट ऑफ फायर ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।