Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
meeting was held in Phagwara regarding the procession on the occasion of Shri Ram Navami
{"_id":"6997e1a761c7f475a908fce9","slug":"video-meeting-was-held-in-phagwara-regarding-the-procession-on-the-occasion-of-shri-ram-navami-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा संबंधी हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा संबंधी हुई बैठक
शिव सेना अखंड भारत और विश्व हिंदू संघ के सदस्यों ने राम नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने शोभायात्रा के संबंध में अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता ने सभी प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा फगवाड़ा में 24 मार्च को आयोजित की जाएगी तथा उसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थाओं से झांकियां तैयार करने के लिए बातचीत चल रही है। उन्होंने सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से शोभायात्रा में योगदान देने की अपील की तथा प्रतिनिधियों ने भी उन्हें हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सर्व सनातन सेवा समिति के रोहित सीरा, भाजपा एनजीओ सैल के संयोजक संदीप वर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के राजिंदर वर्मा, विश्व हिन्दू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर कौशल बब्बी, जिला प्रधान रमन नेहरा, अनिल गोयल, शिव सेना अखंड भारत के चेयरमैन राजेश वर्मा, हरीश गाबा, सोनू भारद्वाज भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।