सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Census 2027 in Chandigarh soon

चंडीगढ़ में दो चरणों में जनगणना: मई से शुरू होगी हाउस लिस्टिंग, 10 जोन में बंटेगा शहर; पूरी प्रक्रिया डिजिटल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ को जनगणना के लिए 10 चार्ज (जोन) में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एसडीएम और वरिष्ठ विभागाध्यक्षों को सौंपी जाएगी। जवाबदेही तय करने के लिए वार्डवार अधिकार क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।

Census 2027 in Chandigarh soon
Census - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं। मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने वीरवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा की और प्रशिक्षण से लेकर डिजिटल मॉनिटरिंग तक की कार्ययोजना तय की। 
Trending Videos


जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण मई 2026 में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना (एचएलओ) से शुरू होगा जबकि दूसरे चरण में फरवरी 2027 से जनसंख्या गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार फरवरी से अप्रैल 2026 तक विभिन्न स्तरों के अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। 20 फरवरी से 29 अप्रैल 2026 के बीच संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रशिक्षण के बाद हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएशन (एचएलबीसी) को अंतिम रूप दिया जाएगा ताकि प्रत्येक ब्लॉक और परिवार का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।

चंडीगढ़ को जनगणना के लिए 10 चार्ज (जोन) में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एसडीएम और वरिष्ठ विभागाध्यक्षों को सौंपी जाएगी। जवाबदेही तय करने के लिए वार्डवार अधिकार क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। पूरे अभियान के लिए करीब 2800 कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती होगी। इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी। सेंसेस मैनेजमेंट मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) और एचएलबी क्रिएटर एप के माध्यम से डेटा संकलन और निगरानी होगी। 

जोनल अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया जाएगा जिसमें डिजिटल उपकरणों के उपयोग, डेटा की शुद्धता, गुणवत्ता जांच और क्षेत्रीय समन्वय पर जोर दिया जाएगा। बैठक में गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, वित्त सचिव दिप्रवा लाकड़ा, शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, निदेशक एवं मुख्य प्राचार्य जनगणना अधिकारी डॉ. नवजोत खोसा, डिप्टी कमिश्नर एवं जिला जनगणना अधिकारी निशांत कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सत्यापन में प्री-मैपिंग डेटा का होगा उपयोग

जनगणना के सत्यापन में वर्तमान प्री-मैपिंग डेटा का भी उपयोग किया जाएगा। शहर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक 6100 मतदाताओं के रिकॉर्ड में खामियां मिली हैं। कई ऐसे नाम सूची में पाए गए, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो दर्ज पते पर नहीं रहते। डिप्टी कमिश्नर एवं जिला जनगणना अधिकारी निशांत कुमार यादव के मुताबिक लगभग 62.5 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है और माह के अंत तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

चंडीगढ़ में 6.4 लाख पंजीकृत मतदाता

चंडीगढ़ में इस समय करीब 6.4 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, जबकि शहर की अनुमानित आबादी लगभग 13.64 लाख है। प्रशासन का मानना है कि प्री-मैपिंग और एसआईआर से प्राप्त डेटा जनगणना 2027 में सटीकता सुनिश्चित करने में सहायक होगा।

जनगणना 2027 दो चरणों में तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएगी। डीसी के नेतृत्व में जनगणना विभाग यह प्रक्रिया संचालित करेगा। डेटा में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसके लिए डिजिटल रिकॉर्ड के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को भी फील्ड में तैनात किया जाएगा। - एच. राजेश प्रसाद, मुख्य सचिव
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed