सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal on two-day visit to Gujarat

गुजरात जाएंगे सीएम मान: AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी साथ होंगे, दो दिन के दौरे का ये है शेड्यूल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Feb 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात दौरे पर जाएंगे। उनके यह दौरा दो दिन का होगा। इस दौरान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी सीएम मान के  साथ रहेंगे। 

CM Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal on two-day visit to Gujarat
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात दौरे पर जाएंगे। दोनों नेता दो दिन के दौर पर गुजरात में होंगे। केजरीवाल और सीएम मान का यह दौरा कल यानी 21 फरवरी से शुरू होगा। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर दौरान पार्टी के विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा संगठनात्मक बैठकों को भी संबोधित करेंगे। कल शनिवार को अहमदाबाद में इंडिया-यूएस ट्रेड डील को लेकर अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। 

Trending Videos

सीएम मान ने 23 फरवरी को बुलाई कैबिनेट की बैठक
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 23 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है जिसमें महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। बैठक सुबह 11 बजे सीएम आवास पर होगी। बैठक में आगामी बजट सत्र को मंजूरी दी जा सकती है। सरकार मार्च माह में सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। 6 मार्च से बजट सत्र शुरू हो सकता है। हालांकि फाइनल कार्यक्रम मंजूरी के बाद ही जारी किया जाएगा। बैठक में उद्योगपतियों को भी बड़ी राहत दी जा सकती है। सरकार ने नई औद्योगिक नीति भी लगभग फाइनल कर ली है। हाल ही में इसे लेकर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने इसे लेकर बैठक भी की थी। संभावना है कि इस पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है क्योंकि सरकार की जल्द इस नीति को जारी करने की योजना है। हर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए यह नीति बनाई गई है क्योंकि इसके लिए कई समितियां गठित की गई थी जिसके सुझावों के आधार पर ही इसे तैयार किया गया है। इसके अलावा भी बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed