सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Travel Gets Costlier Fares from Chandigarh to Delhi and Mumbai Rise  Hike in ATF Prices

हवाई यात्रा महंगी: चंडीगढ़ से दिल्ली-मुंबई के किराये 20 से 25% तक बढ़े, एएटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी से असर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 02 Apr 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

विमानन कंपनियों ने बढ़ती लागत को देखते हुए नई बुकिंग पर फ्यूल सरचार्ज लागू कर दिया है जो 2 अप्रैल से प्रभावी होगा। दूरी के आधार पर यह अतिरिक्त शुल्क 275 रुपये से लेकर 950 रुपये तक हो सकता है।

Air Travel Gets Costlier Fares from Chandigarh to Delhi and Mumbai Rise  Hike in ATF Prices
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ईरान-इस्राइल में जारी युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब हवाई यात्राओं पर साफ दिखने लगा है। ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच तनाव और होर्मुज जलडमरू के बंद होने की आशंका के चलते कच्चा तेल 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। 
Trending Videos


इसके चलते विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है जिसका सीधा असर हवाई किरायों पर पड़ा है। चंडीगढ़ से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, लखनऊ और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के किराए में 20 से 25 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी उस समय हुई है जब सरकार ने घरेलू यात्रियों को राहत देने के लिए अधिकतम 25 फीसदी तक ही वृद्धि की सीमा तय कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमानन कंपनियों ने बढ़ती लागत को देखते हुए नई बुकिंग पर फ्यूल सरचार्ज लागू कर दिया है जो 2 अप्रैल से प्रभावी होगा। दूरी के आधार पर यह अतिरिक्त शुल्क 275 रुपये से लेकर 950 रुपये तक हो सकता है। एयरलाइंस की कुल परिचालन लागत का 35 से 45 फीसदी हिस्सा ईंधन पर खर्च होता है। लगातार बढ़ते किरायों से यात्रियों की जेब पर असर पड़ रहा है। 

ट्रैवल एजेंट अंकुश चड्ढा ने बताया कि 31 मार्च तक चंडीगढ़ से बंगलूरू का किराया 12 हजार रुपये था, वह अब 16 हजार रुपये तक मिलेगा। चंडीगढ़ से बंगलूरू का हवाई टिकट बुक कर रहे साॅफ्टवेयर इंजीनियर आकाश का कहना है कि उन्हें 11 अप्रैल को चंडीगढ़ से बंगलूरू जाना है लेकिन अब लगभग 5 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed