सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   An 81-year-old NRI woman was murdered; her body was found with her hands and mouth bound.

Chandigarh News: 81 वर्षीय एनआरआई महिला की हत्या, हाथ-मुंह बांधे मिला शव

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
An 81-year-old NRI woman was murdered; her body was found with her hands and mouth bound.
विज्ञापन
खन्ना। खन्ना शहर के नई आबादी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 81 वर्षीय एनआरआई महिला का शव उनके घर के बाथरूम से मिला। मृतका की पहचान जगपाल कौर पत्नी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह रिटायर्ड अध्यापक थीं और लंबे समय तक कनाडा में रह चुकी थीं। मृतका अप्रैल में फिर से कनाडा लौटने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही यह त्रासदी घटित हो गई।
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, जगपाल कौर के शव के हाथ और मुंह बंधे हुए थे, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि हमलावरों ने पहले उन्हें काबू किया और फिर बेरहमी से हत्या की। मृतका के घर से तेज बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की हालत को देखकर यह निष्कर्ष निकाला कि हत्या पूरी योजना के तहत की गई थी। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने महिला से पहले मारपीट की और फिर उसकी हत्या कर दी। मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अकेली रह रही थीं, क्योंकि उनके किराएदारों ने मकान का ऊपरी हिस्सा छोड़ दिया था। इसके बाद से वह अकेली ही घर में रह रही थीं। पुलिस ने घटनास्थल से फॉरेंसिक सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के लिए हत्या की आशंका
पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला दर्ज किया है लेकिन अभी तक लूट के कोई ठोस संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का पर्स खाली मिला, जिसमें पहले सोने की बालियां, अंगूठी और नकदी रखी हुई थी। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या हत्या के पीछे लूट का कारण था या फिर यह सिर्फ एक सुनियोजित हत्या थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग मिलेगा और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article