{"_id":"69e6f2c645e01109d808db94","slug":"applications-arrive-along-with-wedding-cards-chandigarh-shortage-of-commercial-gas-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहनाई से पहले सिलिंडर का जुगाड़: शादी के कार्ड के साथ पहुंच रहे आवेदन, कॉमर्शियल गैस की कमी से बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहनाई से पहले सिलिंडर का जुगाड़: शादी के कार्ड के साथ पहुंच रहे आवेदन, कॉमर्शियल गैस की कमी से बढ़ी चिंता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार
फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारी आकाश मित्तल ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को विभागीय सचिव के मार्गदर्शन में गठित कमेटी के पास भेज दिया गया है। कमेटी तय मानकों के आधार पर ही सिलिंडर आवंटन को मंजूरी देगी।
lpg cylinder
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
शादी का सीजन शुरू होते ही जहां घरों में तैयारियां जोर पकड़ रही हैं, वहीं कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि अब शहनाई बजने से पहले ही परिवार और कैटरर सिलिंडर की व्यवस्था में जुट गए हैं। फूड एंड सप्लाई विभाग के पास शादी के कार्ड के साथ सिलिंडर की मांग को लेकर आवेदन पहुंचने लगे हैं।
चंडीगढ़ में विभाग के अनुसार अब तक करीब पांच आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें संबंधित कमेटी के समक्ष रखा गया है। यह कमेटी ही तय करेगी कि किन आवेदकों को और कितनी संख्या में कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं।
दरअसल, कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की सीमित उपलब्धता के कारण शादी समारोह आयोजित करने वाले परिवारों और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासन की अनुमति के बिना किसी को अतिरिक्त सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। वितरण पूरी तरह विभागीय निर्देशों के अनुसार ही किया जा रहा है।
फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारी आकाश मित्तल ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को विभागीय सचिव के मार्गदर्शन में गठित कमेटी के पास भेज दिया गया है। कमेटी तय मानकों के आधार पर ही सिलिंडर आवंटन को मंजूरी देगी। शादी के बढ़ते सीजन के साथ सिलिंडर की मांग में और इजाफा होने की संभावना है जिससे आने वाले दिनों में यह समस्या और गंभीर हो सकती है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X