सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heatwave Warning in Chandigarh Temperature Set to Rise by Up to 4 Degrees

चंडीगढ़ में लू की चेतावनी: तापमान में होगी चार डिग्री तक की बढ़ोतरी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 21 Apr 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और धूप के तेवर और तीखे होंगे। 24 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिलना मुश्किल होगा।

Heatwave Warning in Chandigarh Temperature Set to Rise by Up to 4 Degrees
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ में गर्मी ने अब अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए अगले चार से पांच दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसके साथ ही 21 से 24 अप्रैल के बीच लू चलने की चेतावनी दी गई है।
Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और धूप के तेवर और तीखे होंगे। 24 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिलना मुश्किल होगा। गर्म रातें और तेज धूप मिलकर डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने साफ कहा है कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि प्यास न लगने पर भी नियमित रूप से पानी पीते रहें और घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। नींबू पानी, लस्सी, छाछ, नारियल पानी और आम पन्ना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है, जबकि तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा जैसे पानी से भरपूर फल खाने पर जोर दिया गया है।

धूप से बचाव के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने और सिर को ढककर रखने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि बच्चों या पालतू जानवरों को बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ें और भारी शारीरिक गतिविधियों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed