सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arshdeep's father gave the mantra of becoming a champion to the youth

Chandigarh News: अर्शदीप के पिता ने युवाओं को दिया चैंपियन बनने का मंत्र

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Arshdeep's father gave the mantra of becoming a champion to the youth
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुरु नानक पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी में आयोजित अंडर प्रीमियर लीग के मौके पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह ने युवा क्रिकेटरों को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के जीवन में अनुशासन, निरंतर प्रयास और लगातार मेहनत सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Trending Videos

उन्होंने अपने क्रिकेट जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि वह भी गुरदासपुर से राज्य स्तर पर क्रिकेट खेलते थे। उस समय उनके साथ वरिष्ठ क्रिकेटर भूपिंदर सिंह सीनियर भी खेला करते थे। उन्होंने कहा कि कई मैचों में वह पहला ओवर डालते थे और उसके बाद गेंदबाजी भूपिंदर सिंह को मिलती थी। हालांकि, विभिन्न कारणों से वह आगे नहीं बढ़ पाए, जबकि भूपिंदर सिंह निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के कारण भारतीय टीम तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई खिलाड़ी यह ठान ले कि उसे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना है, तो उसे अनुशासन के साथ लगातार मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और केवल निरंतर प्रयास ही खिलाड़ियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचा सकता है। अकादमी के दो उभरते खिलाड़ियों सावन और अभय गुलिया को टेन एक्स यू एडॉप्शन ड्राइव का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed